गैस सिलेंडर के साथ कांग्रेस का धरना Congress on Dharna

0
258
Congress on Dharna
Congress on Dharna

Congress on Dharna

आज समाज डिजिटल, शिमला:
Congress on Dharna : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने वीरवार को हल्ला बोला। शिमला के डीसी आॅफिस के बाहर कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ गुस्सा निकाला। इस दौरान कांग्रेस नेता गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे और विरोध जताया। वहीं, शिमला में धरने में शामिल होने की अटकलों के बीच प्रियंका गांधी नहीं पहुंची।

केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना

Congress on Dharna
Congress on Dharna

शिमला के डीसी दफ्तर के बाहर धरना देने के लिए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला भी पहुंचे। इसके अलावा कांग्रेस के नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी धरने में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने गैस सिलिंडर पर हार चढ़ाकर नारेबाजी की।

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की और कहा कि प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। बरोजगारी दर दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। प्रियंका गाधी को लेकर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के धरने में शामिल होने का कोई कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। रोजमर्रा की चीजों के दामों में आग लगी हुई है।

आउटसोर्स कर्मियों को पक्का करने का वादा

Congress on Dharna
Congress on Dharna

पेट्रोल डीजल के दामों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है और रोज पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही शुक्ला ने कहा कि हिमाचल में सरकार बनने पर ओल्ड पेंशन योजना लागू की जाएगी। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। सूबे में ठेकेदार के माध्यम से कोई भर्ती नहीं होगी।  कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ये महंगाई भाजपा को ले डूबेगी। वहीं, हिमाचल में आप के प्रभाव पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में केवल पहाड़ी टोपी ही चलेगी और कोई टोपी यहां नहीं चलेगी।

बढ़ती महंगाई पर निकाली भड़ास

Congress on Dharna
Congress on Dharna

इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बताया था कि  देर रात प्रियंका के कार्यक्रम के लिूए बातचीत हुई थी। लेकिन अब प्रियंका गांधी धरने में शामिल नहीं हुई हैं। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी बढ़ती महंगाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपके इलाके में महंगाई कैसी है। साथ ही बोले कि लगता है दाम कम करवाने के लिए, हिमाचल में फिर से उपचुनाव करवाने पड़ेंगे।

Congress on Dharna

Read Also : भगवंत एक्शन: प्राइवेट स्कूलों में नहीं बढ़ेगी फीस, किसी भी दुकान से वर्दी और किताबें खरीदेंगे Bhagwant Action About Private Schools

SHARE