दोषियों को सजा तक कांग्रेस विधायक नहीं पहनेंगे जूते और सिले कपड़े Congress MLAs Not Wear Shoes

0
428
Cogress MLA Neeraj Sharma
Cogress MLA Neeraj Sharma

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Congress MLAs Not Wear Shoes: फरीदाबाद से कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा ने पिछले 8 साल में हुए घोटालों में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उनकी मांग और चेतावनी भी अजीबोगरीब रही। उन्होंने घोषणा कर दी कि जब तक कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक वे जूते और सिले हुए कपड़े नहीं पहनेंगे।

प्रण की शुरुआत विधानसभा से Congress MLAs Not Wear Shoes And Stitched Clothes:

उन्होंने इस काम की शुरुआत साथ ही उन्होंने मंगलवार को विधानसभा से ही की। उन्होंने विधानसभा में अपने जूते उतार दिए और धोती पहनी। प्रश्नकाल के दौरान सभी तब हैरान रह गए जब शर्मा ने जूते उतार दिए और कुछ समय के लिए बाहर चले गए। जब वे लौटे तो सफेद रंग की धोती और शरीर के ऊपरी हिस्से में सफेद सूती कपड़ा लपेटा था। शर्मा 2014 से 2021 तक फरीदाबाद नगर निगम में सामने आए घोटालों की संख्या बताने की मांग की थी। साथ ही उन मामलों की संख्या भी बताने की मांग की थी, जिन्हें जांच के लिए सतर्कता विभाग को सौंपा गया।

किसी भी दोषी को नहीं बख्शेंगे: सीएम Congress MLAs Not Wear Shoes And Stitched Clothes

राज्य के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जो कोई भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके बावजूद शर्मा ने कम से कम एक दोषी अधिकारी को सजा मिलने तक सिले हुए कपड़े और जूते नहीं पहनने का प्रण लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा और समयबद्ध तरीके से जांच की जाएगी। हालांकि उन्होंने शर्मा के विरोध के तरीके पर अप्रसन्नता जताई। खट्टर ने बाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाए गए किसी को भी नहीं बख्शेंगे।

सिले वस्त्र धारण नहीं करूंगा Congress MLAs Not Wear Shoes And Stitched Clothes

बता दें कि कल ही आरोपियों पर उचित कार्रवाई न होने के कारण फरीदाबाद एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने एक अनोखा प्रण लिया था। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा था कि सरकार बताए कि फरीदाबाद में घोटालों के दोषियों को सजा कब तक मिलेगी। जब तक सजा नहीं मिलेगी तक तक मैं जूते नहीं पहनूंगा और सिले वस्त्र धारण नहीं करूंगा।

Also Read: आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना से हो रही मदद Aapki Beti Hamari Beti Yojana

Also Read:  एयरपोर्ट का नाम शहीद-ए-आजम के नाम पर रखें: त्रिलोचन

Also Read: Haryana Budget Session 2022 Update ऐतिहासिक सत्र में 81 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव मिले, 21 बने कार्यवाही का हिस्सा

Also Read: सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार नीरज शर्मा को Best MLA Award To Neeraj

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE