करनाल : कांग्रेस बिखरना देश के लिए खतरनाक : दीपेंद्र हुड्डा

0
274
दीपेंद्र हुड्डा

प्रवीण वालिया, करनाल :
कांग्रेस के राझ्य सभा सासंद तथा केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस बिखरना देश के लिए खतरनाक हैं। हर वर्कर को कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करना चाहिए। देश में मजबूत विपक्ष की भूमिका कांग्रेस बखूबी से निभा रही हैं। कांग्रेस पिछले सात सालों से आम जन के बीच उनके हितों की लड़ाई लड़ रही हैं। वह आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रमेश सैनी तथा उनके भतीजे सुरजीत सैनी, रणधीर सैनी के निवास पर पहुंचे थे। वह रमेश सैनी के बड़े भाई तथा सुरजीत सिंह सैनी के पिता श्याम लाल सैनी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होने परिजनों से मिल कर श्याम लाल सैनी के निधन पर शोक जताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमेश सैनी के परिवार से उनके पीढ़ी दर पीढ़ी संबंध रहे हैं। यह लोग उनके पारिवारिक हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता तथा वह अपने पुराने लोगों को भूलते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि श्याम लाल सैनी ईमानदार अधिकारी थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश को रास्ता दिखाती रहेगी। यदि कांग्रेस नहीं रही तो देश भी नही बचेगा। संविधान और राष्ट्रीय एकता के लिए कांग्रेस का मजबूत होना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान,जिले राम सैनी,अनिल राणा, सचिव कुंडू, रधुवीर संधु,पूर्व मंत्री भीमसेन मैहता,अशोक जैन एडवोकेट जोगिंदर सिंह चौहान, सचिन कुंडू, दया प्रकाश अमर सिंह पतलियान, जागीर सैनी, अनिल शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, आदि मौजूद थे।

SHARE