Congress Committee Trilochan Singh: लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार

0
97
कांग्रेस कमेटी के संयोजक त्रिलोचन सिंह
कांग्रेस कमेटी के संयोजक त्रिलोचन सिंह
  • *प्रदेश की जनता वोट की चोट से भाजपा को जमीन पर लाने का करेगी काम:-त्रिलोचन सिंह*

Aaj Samaj (आज समाज), Congress Committee Trilochan Singh, करनाल, 15 दिसंबर, इशिका ठाकुर
जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि आज भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है।चारों ओर जनता के त्राहि त्राहि मची हुई हैं। कभी सफाई कर्मचारी तो कभी अध्यापक तो कभी अन्य कर्मचारी सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते प्रदर्शन करता है। बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार मंहगाई और अपराध लगातार प्रदेश में बढ़ता जा रहा है और सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है।

निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश मि जनता भाजपा की हवा निकाल कर सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने के संकेत दिए हैं। वह सीएम को बता देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। दोनों चुनाव अलग-अलग हों या एक ही साथ करवा दिए जाएं, इस बार जनता भाजपा को सत्ता नहीं सौंपेगी।

त्रिलोचन सिंह ने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और अपराध ऐसे मुद्दे रहे हैं, जिनसे जनता में त्राहिमाम है। विकास का झूठा ढिंढोरा सरकार पीट रही है। प्रदेश में विकास कार्यों की केवल घोषणाएं की गई। चुनाव से पहले भाजपा का असली चेहरा जनता देख चुकी है। हरियाणा की जनता कांग्रेस के शासन में ही खुश रह सकती है। अब वो दिन दूर नहीं है जब कांग्रेस सरकार बनाकर खुशहाल शासन प्रदान करेगी। इस अवसर पर राजिंद्र अरोड़ा पप्पी व बीरबल तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

यह भी पढ़ें  : JioTV Premium Plans : जियो ने लॉन्च किए 3 नए ‘जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स’, प्लान के साथ ही मिलेगा ओटीटी ऐप्स सब्सक्रिप्शन

यह भी पढ़ें  : Mayor Renu Bala Gupta : नगर निगम हाऊस की बैठक में प्रस्तुत सभी 12 प्रस्ताव मे से 11 सदन की सहमति से हुए पास, महापौर रेनू बाला गुप्ता ने की अध्यक्षता

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE