सीएम आवास पर बाइक सवारों की पत्थरबाजी CM Manohar Lal Khattar

0
391

CM Manohar Lal Khattar

आज समाज डिजिटल, करनाल:
CM Manohar Lal Khattar: करनाल में प्रेम नगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। बाइक सवार युवक पथराव कर फरार हो गए। वारदात से पुलिस में भी हड़कंप मच गया और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Also Read : Woman Is Now Empowered अब सशक्त हो चुकी है नारी : हिमांशु सिंह

सुरक्षाकर्मी ने दीवार कूदकर किया पीछा

मिली जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह शुक्रवार देररात को सचिन और मोनू नामक दो सुरक्षाकर्मियों की गार्द के तौर पर ड्यूटी थी। देररात बाइकों पर सवार होकर आए पांच से छह युवकों ने मुख्यमंत्री के आवास पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दी। जब सुरक्षाकर्मी सचिन दीवार से कूदकर बाहर आया और पीछा किया तो वे फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना रामनगर एसएचओ किरन भी टीम के साथ मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू किए। इस वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हो गए और रोष जताया।

लोग बोले- ऐसे में आम आदमी कहां जाए

लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री के घर पर इस तरह से पथराव करना किसी भी स्तर पर उचित नहीं है। ऐसे में आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ अवश्य ही सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सुरक्षाकर्मी सचिन ने बताया कि जब वे बाहर निकले तो बाइक पर एक-एक युवक सवार था, जबकि बाकि युवक पथराव कर रहे थे। उन्हें देखते ही आरोपी फरार हो गए।

फरार हो गए आरोपी 

उन्होंने उनका पीछा करने का भी प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। सीएम आवास पर देखरेख करने वाले दर्शन सिंह का कहना है कि उन्हें भी पता चला था कि सीएम आवास पर पथराव किया गया है। वे तत्काल ही मौके पर पहुंचे तो अन्य लोग भी पहुंच गए। भाजपा कार्यकतार्ओं ने भी इस वारदात की कड़ी निंदा की। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची हुई थी। वहीं शहर के अन्य थानों की पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई और नाकेबंदी भी की। वहीं एसएचओ थाना रामनगर का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

CM Manohar Lal Khattar

Also Read : Budget Is Anti Women-Laborers-And Farmers महिला, मजदूर और किसान विरोधी है बजट: प्रो. राय

Also Read : Haryana Budget मनोहर बजट : किसान, महिलाओं और मिडिल क्लास पर नजर

SHARE