Chief Minister Nayab Singh Saini : अभिमन्यु यादव को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त होने पर यादव सभा में लड्डू बाटकर मनाई खुशी

0
62
यादव सभा के प्रधान व सदस्यों को लड्डू खिलाकर खुशी मनाते भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल।
यादव सभा के प्रधान व सदस्यों को लड्डू खिलाकर खुशी मनाते भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल।

Aaj Samaj (आज समाज), Chief Minister Nayab Singh Saini, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यकाल चलाने की टीम तैयार हो गई है नायब सिंह की टीम में सबसे बड़ी अहम नियुक्ति अभिमन्यु यादव के रूप हुई है। अभिमन्यु यादव नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी का काम संभालेंगे। इससे पूर्व वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निजी सचिव के रूप में काम देख रहे थे।

0इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल ने बताया कि अभिमन्यु यादव उनके पुराने साथी है और उनकी इस नियुक्ति पर इलाके में खुशी का माहौल है । उन्होंने बताया कि वह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति है और उनके कामकाज को देखते हुए उन्हें दोबारा से यह जिम्मेवारी दी गई है ।

वे पूर्व में मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर के सबसे भरोसेमंद रहे है। हम सभी को पूरी उम्मीद है कि वह पहले की तरह ईमानदारी कर्मठता के साथ नए दायित्व को निभाएंगे। इस खुशी के मौके पर यादव सभा के प्रधान अभयराम यादव एवं उप प्रधान संजय राव रिवासा ने संयुक्त रूप से बताया कि हम हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हैं। समाज के नौजवान अभिमन्यु यादव को हरियाणा सरकार में ओएसडी नियुक्त किया है। इस अवसर पर हम हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी का धन्यवाद करते हैं । निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में सरकार के कामकाज को चार चांद लगेंगे।

इस अवसर पर सभा के खजांची जगदीश यादव, जगदेव यादव, कप्तान राजेंद्र यादव, कप्तान देशराज यादव, रामस्वरूप बोहरा, लक्ष्मी नारायण, रोहतास यादव, कैलाश शास्त्री, बनी सिंह पलड़ी, सरजीत, मुख्तयार, राजेंद्र यादव मेगनवास, आचार्य लालचंद बवानिया, अनिल यादव भगड़ाना, संदीप सीसोठ, सचिन यादव, रवी जांगड़ा सहित अनेक युवा एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Yaduvanshi Degree College की दो विद्यार्थियों को मिली प्रमोशन ऑफ साइंस एजुकेशन स्कॉलरशिप

यह भी पढ़ें : Valmiki community Karnal: हरियाणा के बाद देश की राजनीति के लिए कमल खिलाएंगे मनोहर लाल : आजाद सिंह

 

SHARE