Chief Minister Manohar Lal: मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय का किया अवलोकन, कार्यकर्ताओं को दी बधाई

0
164
 भाजपा के नए कार्यालय यमुना कमल की बधाई देते सीएम मनोहर लाल खट्टर
 भाजपा के नए कार्यालय यमुना कमल की बधाई देते सीएम मनोहर लाल खट्टर

Aaj Samaj, (आज समाज),Chief Minister Manohar Lal,प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी द्वारा यमुनानगर में भी भव्य कार्यालय बनाया गया है। इस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। यह ऐसा स्थान है जहां पर कार्यकर्ता बैठ कर अपनी बैठक कर सकते है और एकजुट होकर आगामी रणनीति बना सकते है। मुख्यमंत्री ने पार्टी की ओर से बनाए गए कार्यालय यमुना कमल के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बुके देकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्रम के दौरान वीरवार को भाजपा के नव निर्मित कार्यालय यमुना कमल का अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बुके देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यालय में लगी मां भारती की फोटो पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कार्यालय परिसर में पौधा रोपण भी किया।

इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के वाईस चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, पूर्व मंत्री कर्ण देव काम्बोज,पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान मेयर मदन चौहान,भाजपा नेता देवेन्द्र चावला, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनन्द, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग,पूर्व विधायक ईश्वर पलाका व बलवंत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा के वरिष्ठï नेता निश्चिल चौधरी, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, सुरेन्द्र बनकट, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जोहर, चेयरमैन बलविन्द्र सिंह मुजाफत, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुनित बिंदल, डॉ. विजय दहिया, दाता राम, संगीता सिंघल, कल्याण सिंह, जगदीश धीमान, कर्ण सिंह, विपुल गर्ग, कृष्ण गर्ग, प्रदेश संयोजक सीता राम मित्तल, ऋषि पाल सैनी, कुनाल भारद्वाज, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, जिला उपाध्यक्ष नितिन कपूर, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टïू, कीमत पाल चोपड़ा, रामपाल नम्बरदार, राकेश त्यागी, आदित्य चावला, विपिन साहनी, विभोर पाहुजा, अमन सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Mukand Lal District Civil Hospital:मुख्यमंत्री ने की 55 दुर्लभ बिमारियों से ग्रसित मरीजों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

यह भी पढ़ें : Dharna At Delhi Jantar Mantar: खली करवाना चाहता है व्यापारियों का व्यापार बंद : सुमिता सिंह

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE