Chief Minister in Karnal On Mahashivratri शिवरात्रि महापर्व कार्यक्रम में भाग लेने करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री

0
536
Chief Minister in Karnal On Mahashivratri

Chief Minister in Karnal On Mahashivratri

इशिका ठाकुर, करनाल:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज शिवरात्रि महापर्व कार्यक्रम में भाग लेने करनाल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने करनाल लघु सचिवालय स्थित करनाल और कुरुक्षेत्र के मीडिया कोआर्डिनेटर जगमोहन आनंद के कार्यालय का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने की लोगों से मुलाकात Chief Minister in Karnal On Mahashivratri

मुख्यमंत्री ने करनाल पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डॉक्टर मंगल सिंह आॅडिटोरियम में करनाल की पश्चिमी बाईपास और शेरगढ़ टापू से मोदीनगर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क लगभग 34 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार होगी। मुख्यमंत्री ने करनाल स्मार्ट सिटी के तहत करनाल नगर निगम के कचरा ढोने वाले 30 टिप्परों को भी  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए कंट्रोल रूम Chief Minister in Karnal On Mahashivratri

हरियाणा के कई छात्र फंसे हुए हैं। इस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा का कंट्रोल रूम बनाया है। वहां पर 100 लोग बैठे हैं। वाट्सअप से, मेल समेत अन्य माध्यमों से ऐसे परिवारों से संपर्क कर रहे हैं। अभी तक 700 लोगों से संपर्क हो चुका है। 90 छात्र अभी वापस लौटे हैं। आज जो फ्लाइट मुंबई आई है वहां भी कुछ लोग हरियाणा के आए हैं। मुंबई से भी हरियाणा लाने की व्यवस्था की जा रही है।

निम्न आय वर्ग का रख रहे ध्यान Chief Minister in Karnal On Mahashivratri

हमारे मंत्री 4 देशों में गए हुए हैं। वहां से देश के लोगों को लाने में मदद कर रहे हैं। 8 दिनों से प्रदेश का कंट्रोल रूम चला हुआ है। प्रदेश का बजट सत्र कल यानी 2 मार्च से शुरू होगा जिसको लेकर सीएम ने कहा जो उपयोगी होगा, उसे बजट में शामिल किया जाएगा। निम्न आय वाले वर्ग का बजट में विशेष ख्याल रखा जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के भी बहुत प्रोजेक्ट उसमें लाने वाले हैं। केंद्र के बजट में भी डिजीटलाइजेशन आफ इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर रहा। आगे भी वेल्फेयर की एक्टीविटी कैसे चलेगा उसको तैयार किया है।

सवाल: पेट्रोल-डीजल के पुराने वालों को बंद किया जाएगा Chief Minister in Karnal On Mahashivratri

दस साल  व 15 साल पुराने  वाहनों पर बेन लगाने के सवाल पर सीएम ने कहा केवल गुरुग्राम में 10 साल पुराने पेट्रोल आटो और 15 साल पुराने डीजल वाहन को वहीं की यूनियन से चर्चा के बाद बंद करने का निर्णय लिया है। प्रदेश में दूसरा कहीं भी इसका असर नहीं होगा। पहले से जो नोटिफिकेशन ट्रैक्टर की एक्सटेंशन का निकाला था। जिसको आगे भी बढ़ा दिया जाएगा। एनसीआर की तरफ से एनजीटी से नोटिस आया था। उसमें बजट के बाद तय किया , करनाल का हिस्सा घरौंडा एनसीआर में रखा गया।

सीएम:

एनसीआर दिल्ली सेंटर के अधीन है। 100 किलोमीटर दायरे के अधीन आने वाली तहसीलों तक रखा जाएगा। पहले जिस तरह की एनसीआर में जाने की खुशियां मनाई गई थी, वैसा कुछ नहीं मिला। अब एनसीआर से बाहर करने की मांग आई है। इंडस्ट्री वाले परेशान है। भट्ठा वाले परेशान है।

एनसीआर का लाभ गुरुग्राम, फरीदाबाद सोनीपत व झज्जर में है। हरियाणा में होने वाले पंचायत चुनाव कब तक होंगे।इस पर सीएम ने कहा हाई कोर्ट में केस गया है। 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने का निर्णय लिया था। कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी। अब फैसला आते ही चुनाव करवाया जाएगा।

Chief Minister in Karnal On Mahashivratri

Read Also : What To Do If Wrong Invoice Is Deducted अगर कटा है गलत चालान तो पाएं ऐसे छुटकारा

Read Also : Kisan Morcha Supported The Anganwadi Workers किसान मोर्चा ने किया आंगनबाड़ी आंदोलन का समर्थन

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE