Chaudhary Bansilal Government Women College : 10 दिवसी कार्यशाला में सीखा नृत्य

0
769
Chaudhary Bansilal Government Women College
Chaudhary Bansilal Government Women College

Chaudhary Bansilal Government Women College : 10 दिवसी कार्यशाला में सीखा नृत्य

आज समाज डिजिटल, तोशाम:
Chaudhary Bansilal Government Women College : चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत शुक्रवार को नृत्य कला के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षक तथा नृत्यकार गुलशन कुमार ने छात्राओं को नृत्य के विभिन्न प्रकार जैसे कत्थक, मणिपुरी, हरियाणवी, जरनल सॉन्ग आदि की कला तथा उनकी विशेषताओं के बारे में बताया।

नृत्य चेतना और ऊर्जा भी देता है

उन्होंने कहा कि नृत्य छात्राओं में आनंद, उल्लास, उमंग, हर्ष और प्रसन्नता को जागृत करने के साथ-साथ समाज में नवीन चेतना और ऊर्जा का संचार भी करता है। (Chaudhary Bansilal Government Women College) लोक नृत्य जन संस्कृति व परंपराओं को प्रदूषित करने का मनोहारी माध्यम है। प्रशिक्षक ने छात्राओं को पैरों की थिरकन, चेहरे के हाव- भाव तथा शारीरिक भाव भंगिमाओं आदि का विशेष महत्व समझाया। लयबद्धता के साथ प्रस्तुति देना तथा विशिष्ट सौंदर्य के साथ कला का प्रदर्शन करना भी बताया।

क्षमता को निखारने के गुर भी सिखाए

इस अवसर पर प्राचार्य दलीप सिंह ने छात्राओं को कला के क्षेत्र में निपुण होने तथा अपनी क्षमताओं को निखारने के गुर बताए। (Chaudhary Bansilal Government Women College) महिला प्रकोष्ठ प्रभारी नीरू बत्रा के निर्देशन में कार्यशाला का उत्साह बढ़ाया गया। इस अवसर पर उर्मिला देवी, निशा, अनुराधा शर्मा, कविता, रेनू आदि स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

SHARE