Chandrayaan-3 : हकेवि में चंद्रयान-3 उत्सव का हुआ आयोजन

0
137
आयोजन के दौरान उपस्थित प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, शिक्षक व विद्यार्थी।
आयोजन के दौरान उपस्थित प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, शिक्षक व विद्यार्थी।

Aaj Samaj (आज समाज), Chandrayaan-3, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा ‘चंद्रयान -3 उत्सव‘ का आयोजन किया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा स्किट, स्केच, लघु फिल्मों पर आधारित गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।

चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को गर्व है

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार मुख्य अतिथि तथा भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह मिशन केवल इसरो की सफलता का तो है ही। साथ ही यह मिशन उन स्कूलों और संस्थानों सहित पूरे भारत वर्ष की सफलता का भी है, जहां से वैज्ञानिक आते हैं। चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को गर्व है।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। तत्पश्चात कार्यक्रम की संयोजक प्रो. नीलम सांगवान ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बताया कि कैसे इसरो ने चंद्रयान-3 को विकसित कर मिशन को अंजाम दिया। स्केच प्रतियोगिता में इसरो के पहले रॉकेट लॉन्च से लेकर चंद्रयान 3 की सफलता तक की यात्रा को प्रदर्शित किया। लघु फिल्म के माध्यम से बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता देश और इसके विकास के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। निर्णायकों ने प्रतिभागियों द्वारा साझा किये गये विचारों की सराहना की।

कार्यक्रम में मंच का संचालन अक्षय, संदीप व जितेन ने तथा समन्वय शोधार्थी निशा यादव ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन मीनाक्षी ने प्रस्तुत किया। भाषण एवं रेखाचित्र गतिविधियों का संचालन मोहनी एवं नेहा सैनी ने किया।

ये रहे उपस्थित

प्रो. बीर पाल सिंह यादव, प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. कांति प्रकाश शर्मा, प्रो. पवन कुमार मौर्य, डॉ. मोना शर्मा ने निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में भूमिका निभाई। आयोजन में डॉ. अंतरेश कुमार, डॉ. उन्मेश कुमार, डॉ. नीलम यादव सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े  : Meri Mati Mera Desh के तहत निकाली कलश यात्रा

यह भी पढ़े  : Municipal Corporation Commissioner Abhishek Meena : नगर निगम की दुकानों का किराया न भरने वाले दुकानदारों की दुकानें होंगी सील: अदिति, संयुक्त आयुक्त

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE