Chandrayaan-3 Updates: मून मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश-विदेश में हवन-पूजन और नमाज

0
371
Chandrayaan-3 Updates
भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश-विदेश और नमाज

Aaj Samaj (आज समाज), Chandrayaan-3 Updates, नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज शाम छह बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा और इस पर देश ही नहीं दुनियां के लोग टकटकी लगाए हुए हैं। कई जगह सफल लैंडिंग के लिए कल से ही हवन-पूजन चल रहे हैं। वहीं लखनऊ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिशन की सफलता के लिए नमाज अदा की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। बता दें पीएम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं और वह वहीं से चद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के गवाह बनेंगे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली जुड़ेंगे

लखनऊ में दो जगह पढ़ी गई नमाज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए नमाज पढ़ी। हजरत शाह मीना शाह दरगाह पर बीजेपी नेता मोहसिन रजा ने बीते कल मिशन की सफलता के लिए दुआ मांगी। वहीं शहर के इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया में लोगों ने आज चंद्रयान-3 की सफलता के लिए नमाज अदा की।

मुंबई और अमेरिका के न्यू जर्सी में हवन व पूजा

मुंबई के चामुण्डेश्वरी शिव मंदिर में पिछले कल शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आनंद दुबे ने हवन किया। महाराष्ट्र के नागपुर में भरतनाट्यम और कुचीपुड़ी डांसर पूजा हिरवदे ने नमो नमो भारताम्बे और चंद्रयान एंथम पर डांस किया। वहीं अमेरिका के न्यू जर्सी स्थिति मॉनरो में भारतीय समुदाय के लोगों ने ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में पूजन की।

महमध्यप्रदेश : महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए खास भस्म आरती की गई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित टपकेश्ववर महादेव मंदिर में माता वैष्णो देवी गुफा में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सुबह से पूजन चल रहा है। यह लैंडिंग तक जारी रहेगा।

हर हालत में होगी लैंडिंग : इसरो चीफ

इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था, अगर सब कुछ फेल हो जाता है, अगर सभी सेंसर फेल हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा, बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम करें। उन्होंने कहा था कि यह भी सुनिश्चित किया गया है कि अगर इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे, तब भी यह लैंडिंग में सक्षम होगा।

एक-दूसरे की तस्वीरें खींचेंगे प्रज्ञान और विक्रम

इसरो के अनुसार लैंडिंग के बाद रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर प्रज्ञान की तस्वीर खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की फोटो क्लिक करेगा। इन तस्वीरों को पृथ्वी पर भेजा जाएगा। अगर भारत अपने इस मिशन में सफल रहा तो वो ऐसा करने वाला पहला देश होगा।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE