चंडीगढ़: खेल मंत्री संदीप ने हॉकी टीम को दी बधाई

0
461
Sandeep Singh
Sandeep Singh

चंडीगढ़:

भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने पर आज चहुंओर खुशी का माहौल है। जीत पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने भी हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यह मेरे लिए भावुक करने वाला पल है। मेरी आंखें छलक गई हैं। इस टीम ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। भविष्य में भी टीम इसी तरह का अपना गौरवशाली प्रदर्शन करती रहे, यही मेरी ईश्वर से कामना है।

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास

हरियाणा कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट किया कि 41 वर्षों के बाद लम्बी प्रतीक्षा खत्म हुई है। दीपेंद्र ने टीम और पूरे भारत को ढेर सारी बधाइयां दीं।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने दी बधाई

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि पदक जीतने का लंबा इंतजार खत्म हुआ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर ढेर सारी शुभकामनाएं।

SHARE