महंगाई पर आज चंडीगढ़ में हल्ला बोलेंगे नवजोत सिद्धू Chandigarh Protest on Inflation

0
276
Chandigarh Protest on Inflation
Chandigarh Protest on Inflation

Chandigarh Protest on Inflation

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
Chandigarh Protest on Inflation : पंजाब में कांग्रेस के सत्ता खोने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। वे लोगों के दिए जाने वाले हर धरने और प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। वे हाल ही पंजाब में हुई कत्ल की वारदातों पर भी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इसी कड़ी में आज गुरुवार को सिद्धू के नेतृत्व में महंगाई के मुद्दे पर राज्य भर के कांग्रेसी चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

कयास: कांग्रेस में महत्वपूर्ण पद पाना चाहते हैं सिद्धू

पंजाब में चुनाव हारने के बाद हालांकि राज्य में कांग्रेस अलग-थलग पड़ी हुई है, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू इसके बावजूद सक्रिय हैं। जानकारों की मानें तो इतनी मशक्कत सिद्धू फिर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सिद्धू पंजाब में कांग्रेस की हार के बाद राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर पर सम्मानजनक पद हासिल करना चाहते हैं।

कांग्रेस की गुटबाजी आ रही सामने

इस प्रदर्शन में कांग्रेस की गुटबाजी भी खुलकर सामने आ सकती है। चूंकि प्रदेशव्यापी इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को शामिल होना चाहिए। जबकि हालत यह है कि चुनाव हारने वाले कई नेताओं ने सिद्धू से दूरी बनाकर रखी है। चरणजीत सिंह चन्नी, जिन्हें कांग्रेस ने सीएम का दलित चेहरा बनाकर चुनावी रण में उतारा था, अब वह पंजाब के सियासी अखाड़े में कहीं भी नजर नहीं आते हैं। जिस तेजी से उन्हें कांग्रेस ने ऊपर उठाया था, उनका उसी तेजी से ग्राफ नीचे आ गया।

अध्यक्ष पद के लिए चल रही खींचतान

अब हालत यह है कि चुनाव हारने के बाद एक बार फिर से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। विधायक दल का नेता और कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर खींचतान जारी है। हालांकि पूर्व सीएम चन्नी परिदृश्य से गायब हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की जहां तक बात है तो वह अब सोशल में पर ही सक्रिय नजर आते हैं।

Chandigarh Protest on Inflation

Read Also : कांग्रेसी विधायक बोले- आम आदमी पार्टी लालच देकर कर रही संपर्क Anirudh Singh Targeted AAP

SHARE