Chandigarh Mc Result 2021 Live अभी तक के नतीजों में आप ने भाजपा -कांग्रेस पार्टियों को दिया झटका , 4 सीटों पर की जीत

0
688
Chandigarh Mc Result 2021 Live

Chandigarh Mc Result 2021 Live

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़ 

Chandigarh Mc Result 2021 Live चंडीगढ़ नगर निगम में अगले पांच साल किस की सत्ता रहेगी इसका आज पता चल जायेगा क्योकि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आज हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों की मतगणना चल रही है। बता दें कि यह मतगणना कुल 9 केंद्रो पर सुबह 9 बजे से जारी है। मतगणना केंद्रों के बाहर बैरिकेडिंग करते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ है। वहीं सबसे अधिक संवेदनशील मतगणना केंद्र कहे जाने वाले सेक्टर-20 के गवर्नमेंट कॉलेज के बाहर और अंदर दोनों तरफ सीआरपीएफ को कमान सौंपी गई है।

भाजपा के पूर्व मेयर को आप ने दी पटखनी Chandigarh Mc Result 2021 Live

भाजपा के पूर्व मेयर रविकांत शर्मा को आम आदमी पार्टी के दमनप्र्रीत सिंह ने हरा दिया है। पूर्व मेयर को केवल 828 वोटों से ही संतोष करना पड़ा है (municipal corporation elections) जबकि बीजेपी के उम्मीदवार पूर्व डिप्टी मेयर महेश इंदर सिंह सिधू ने वार्ड नंबर 2 से चमत्कारिय अंक से जीत गए हैं। इंदर ने कांग्रेस के हरमोहिंदर सिंह को महज 11 वोट से हरा दिया है।

कांग्रेस पार्टी के खाते में दो ही सीटें आई Chandigarh Mc Result 2021 Live

कुल मिला कर कहें तो चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव  में भाजपा को बड़ा नुकसान होता नजर आ रहा है। क्योंकि अभी तक के जारी हो चुके नतीजों में भाजपा को केवल दो और कांग्रेस पार्टी के खाते में दो ही सीटें आई हैं। जबकि आम आदमी पार्टी ने दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को झटका देते हुए कुल 4 चाल सीटों पर जीत हासिल कर ली है। अभी फिलहाल वोटों की गिनती जारी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे तक साफ हो जाएगा कि आने वाले पांच सालों के लिए कौन चंडीगढ़ पर राज करेगा और किसे चंडीगढ़ वासियों ने नकार दिया है।

यहां से मिली जीत Chandigarh Mc Result 2021 Live

वार्ड एक से आप की उम्मीदार जसविंदर कौर, वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की प्रत्याशी दर्शना रानी ,वार्ड 13 से कांग्रेस के सचिन गालव ,वार्ड 14 से भाजपा प्रत्याशी कुलजीत संधू, वार्ड नंबर 25 से आम आदमी पार्टी के योगेश धींगड़ा, वार्ड नंबर 29 से आम आदमी पार्टी के ही मनोहर, वार्ड 33 से भाजपा उम्मीदवार कंवर राणा जीत गए हैं। बाकि अन्य सीटों के वोटों की गिनती जारी है। मतगणना केंद्रों के बाहर सर्मथर्कों की भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस कसरत करती नजर आ रही है।

Also Read : Khelo India Youth Games-2021 के लिए 28 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर होगा ट्रायल : कैप्टन मनोज कुमार

Read Also: 2 Arrested In Paper Leak Case: सिपाही पेपर लीक मामले में वांछित 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार

Also Read : Karnal News खैर की लकडियों को ट्रक में भरकर तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE