Chandigarh Corporation Election Latest Update : कई राज्यों में चुनाव, भाजपा की चुनौती बढ़ी

0
605
Chandigarh Corporation Election Latest Update

Chandigarh Corporation Election Latest Update

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:

नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी बड़ी सफलता मिलने के साथ ही भाजपा हारी भी है। इन चुनावों में जहां भाजपा 12 सीटों पर सिमटी, वहीं आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें हासिल कीं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा यानी 5 राज्यों में चुनाव से पहले भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका है। खासकर राजधानी होने की वजह से पंजाब के लिहाज से यह महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत है। जहां पहले ही भाजपा किसान आंदोलन के चलते चुनौतियों से जूझ रही है।

पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए यह जीत नई एनर्जी देगी। आप ने पहले चुनाव में ही चंडीगढ़ में धमाकेदार एंट्री कर ली है।(Chandigarh Corporation Election Latest Update) इसमें केजरीवाल का बिजली-पानी मुफ्त वाला मॉडल चंडीगढ़ को पसंद आया है। इस जीत को अअढ पंजाब चुनावों में भुनाएगी। लगातार हार कांग्रेस के लिए निराशाजनक होगी।

भाजपा की हार इसलिए महत्वपूर्ण

चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है। जहां बतौर प्रशासक गवर्नर का शासन चलता है। चंडीगढ़ से सांसद भी भाजपा की ही किरण खेर हैं। भाजपा शहरों में मजबूत मानी जाती है, इसके बावजूद चंडीगढ़ में शिकस्त मिली।

हार के ये रहे कारण

हिमाचल उपचुनाव के बाद चंडीगढ़ में भी महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को जूझना पड़ा। इससे पहले हिमाचल उपचुनाव में भाजपा को एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर हार झेलनी पड़ी थी। किसान आंदोलन का मुद्दा अभी जिंदा है। चंडीगढ़ में 26 से बढ़ाकर 35 वार्ड बनाए गए। (Chandigarh Corporation Election Latest Update) इसमें चंडीगढ़ से सटे ग्रामीण क्षेत्र निगम दायरे में आए। जहां भाजपा को हार झेलनी पड़ी। स्वच्छता सर्वेक्षण में चंडीगढ़ के 66वें स्थान पर आने से शहर की बदनामी देख लोग नाखुश थे। चंडीगढ़ में प्रशासक, सांसद और मेयर भाजपा से थे। इसके बावजूद कूड़े के पहाड़ का हल नहीं निकला। इसी मुद्दे को भुनाकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा को मात दे दी।

इस जीत का होगा पंजाब पर असर

आम आदमी पार्टी अब चंडीगढ़ के चुनाव नतीजे से पंजाब को साधने की कोशिश करेगी। चंडीगढ़ में आप ने शहर को फिर से सबसे स्वच्छ बनाने और 20 हजार लीटर मुफ्त पानी का वादा किया। केजरीवाल सरकार का यही मॉडल पंजाब में भी चल रहा है। पंजाब में आप ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपए समेत कई तरह के वादे कर रही है। अगर चंडीगढ़ में इसी गवर्नेंस मॉडल पर मुहर लगी है तो पंजाब में भी इसका बड़ा असर दिखेगा। (Chandigarh Corporation Election Latest Update) आप नेता कहने भी लगे हैं कि यह ट्रेलर है और असली कमाल पंजाब में होगा।

कांग्रेस की राह अब भी मुश्किल

कांग्रेस के लिए चंडीगढ़ के चुनाव नतीजे निसंदेह मुश्किल खड़ी होगी। इसकी बड़ी वजह यह है कि कांग्रेस लगातार हर चुनाव हारती जा रही है। चंडीगढ़ में भी कांग्रेस तीसरे नंबर पर रह गई। (Chandigarh Corporation Election Latest Update)  इस वजह से उन्हें 5 राज्यों के आगामी चुनाव में इस हार के सवालों का भी सामना करना पड़ेगा। पंजाब में भी कांग्रेस गुटबाजी की वजह से चुनौतियों से जूझ रही है। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू, उट चरणजीत चन्नी और पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के गुटों में बंटी कांग्रेस के लिए दिक्कतें बढ़ने वाली हैं।

Also Read : Night Curfew Implemented In District जिला में रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्र्यू लागू

Read Also: 2 Arrested In Paper Leak Case: सिपाही पेपर लीक मामले में वांछित 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार

Also Read : Karnal News खैर की लकडियों को ट्रक में भरकर तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE