ईंट- पत्थरों का शहर चंडीगढ़, हरियाणा को कोई फायदा नहीं: करण दलाल Chandigarh City Of Stones Said Karan Dalal

0
320

इशिका ठाकुर, करनाल:
Chandigarh City Of Stones Said Karan Dalal: इन दिनों चंडीगढ़ राजधानी का मुद्दा सुर्खियों में है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी में पूर्व मंत्री करण दलाल के विचार सबसे अलग दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ ईंट-पत्थरों का शहर है और इस शहर से केवल नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को प्यार है। चंडीगढ़ से हरियाणा की जनता को कोई भी बड़ा फायदा नहीं है।

हरियाणा में बने अलग राजधानी Chandigarh City Of Stones Said Karan Dalal

आज करनाल में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री करण दलाल ने कहा की हरियाणा में कहीं पर भी अलग से हरियाणा की राजधानी बननी चाहिए। जहां हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। इस विषय को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार जनता से आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक जिले के लोग यदि चंडीगढ़ से अलग हरियाणा की राजधानी बनाने के लिए आवाज उठाएंगे तो सरकार को इस पर अपना फैसला लेना होगा।

हरियाणा की हैसियत किराएदार जैसी Chandigarh City Of Stones Said Karan Dalal

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में हरियाणा की हैसियत एक किराएदार जैसी है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान यदि चंडीगढ़ को लेना चाहते हैं तो वह हरियाणा के हिस्से की जमीन का पैसा हरियाणा को दे और चंडीगढ़ ले ले।

बोले: चंडीगढ़ पंजाब को सौंप दें, हुड्डा हां करें या न Chandigarh City Of Stones Said Karan Dalal

उन्होंने कहा कि भले ही वह कांग्रेस में है, लेकिन हरियाणा सरकार को चंडीगढ़ पंजाब को सौंप देना चाहिए। भले ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा हां करें या ना करें। करण दलाल ने कहा कि कांग्रेस में यदि मत भेजना हो तो फिर वह कांग्रेसी क्या है मतभेद तो सभी पार्टियों में होता है चाहे वह बीजेपी भी क्यों ना हो। पूर्व मंत्री करण दलाल ने बीजेपी को उद्योग पतियों की सरकार कहा जिस के राज में आज महंगाई चरम पर है और आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

Read Also : कांग्रेसी विधायक बोले- आम आदमी पार्टी लालच देकर कर रही संपर्क Anirudh Singh Targeted AAP

SHARE