Haryana Weather Update: हरियाणा में 3 दिन तक बारिश के आसार, आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का येलो अलर्ट

0
108
Haryana Weather Update: हरियाणा में 3 दिन तक बारिश के आसार, आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का येलो अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में 3 दिन तक बारिश के आसार, आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सुबह 8 बजे तक जताई तेज बारिश की संभावना
Chandigarh News (आज समाज), चंडीगड़: मौसम विभाग ने हरियाणा में आज से 3 दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। आज प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज सुबह 8 बजे तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा सोनीपत और जींद में सुबह से बारिश हो रही है। झज्जर, चरखी दादरी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, सिरसा आदि जिलों में बादल छाए हुए हैं। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बीती रात भी बूंदाबांदी हुई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में बारिश का दौर 16 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

जींद और कैथल में सबसे कम बारिश हुई

आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 13 अगस्त तक औसतन 270.8 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन प्रदेश में 306.5 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 709.7 और महेंद्रगढ़ में 548.1 एमएम बारिश हो चुकी है। प्रदेश में सबसे कम बारिश जींद में 159.3 और कैथल में 159.8 एमएम दर्ज की गई है।

कल प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से कल यानी की 15 अगस्त को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल शामिल है। वहीं फतेहाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक,जींद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरूक्षेत्र में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

16 अगस्त को इन जिलों में हो सकती है बारिश

16 अगस्त को मौसम विभाग की ओर से करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कुरूक्षेत्र, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत में भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।