केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित

0
338
Central University Haryana Vice Chancellor Professor Tankeshwar Kumar honored with Shiksha Ratna Award

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

  • दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मिला सम्मान
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने में रही प्रभावी भूमिका के लिए दिया गया अवार्ड
  • रेवरी लेंग्वेज टेक्नोलॉजिज ने किया सम्मानित
  • हरियाणा प्रदेश में उच्च शिक्षा को नई दिशा दे रहे हैं प्रोफेसर टंकेश्वरः विवेकानंद पाणि

शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को शिक्षा रत्न अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित हॉयर एजुकेशन कानक्लेव में रेवरी लेंग्वेज टेक्नोलॉजिज की ओर से उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। कुलपति के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी के विकास एवं शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से केंद्रीय विश्वविद्यालय में लागू करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। दिल्ली में आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय विश्वविद्यालय की पूरी टीम को बधाई दी

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय के सभी सहभागियों व सहयोगियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि नई शिक्षा नीति को लागू करने में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विश्वविद्यालय सभी के सामूहिक प्रयास से इसे लागू करने में सफल रहा है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय की पूरी टीम को बधाई दी है। कुलपति ने कहा है कि ऐसी सभी उपलब्धियां विश्वविद्यालय एक टीम के रूप में कार्य कर ही हासिल कर सकता है। विश्वविद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिले इस दिशा में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार पिछले लगभग एक दशक से हरियाणा प्रदेश में उच्च शिक्षा को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भमिका निभा रहे हैं। इसके चलते ही उन्हें श्रेष्ठ कुलपति अवार्ड 2020, विद्यासागर अवार्ड 2017, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2016, एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड 2016 के साथ साथ अमेटी यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। वे पिछले 35 वर्षों से शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।।

रेवरी लेंग्वेज टेक्नोलॉजिज के सह-संस्थापक विवेकानंद पाणि ने कहा है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. टंकेश्वर कुमार निरंतर उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना तकनीकी व प्रौद्योगिकी विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफलतम क्रियान्वयन में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में अन्य संस्थानों के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रहा है। वे एक सच्चे लीडर के रूप में ईमानदारी से कार्य करते हुए हरियाणा व देश के आने वाले भविष्य को एक नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कुलपति को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें : ठेके में पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले मे एक ओर आरोपित गिरफ्तार

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE