हकेवि में होली पर्व के उपलक्ष्य में यज्ञ Celebration Of Holi Festival

0
396
Celebrated Holi Festival
Celebrated Holi Festival

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
Celebration Of Holi Festival: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के योग विभाग, स्वामी दयानंद सरस्वती पीठ और योग एडवेंचर और ट्रैकिंग क्लब की ओर से होलाष्टक अर्थात होली पर्व के प्रारंभ के आठ दिनों के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के उपलक्ष में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति की चेतना को जगाने, राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ाने में यज्ञ विज्ञान का बड़ा योगदान है।

नए अन्न के पकने का पर्व है होली Celebration Of Holi Festival

स्वामी दयानंद सरस्वती पीठ के आचार्य प्रोफेसर रणवीर सिंह ने बताया कि होलाष्टक वह समय है जिस समय उत्तर भारत में नया अन्न पककर तैयार हो जाता है, जिसे भूनना भी यज्ञ प्रक्रिया का ही एक भाग है। उसकी आहुति भी यज्ञ में समर्पित की जाती है। यह पर्व व्यक्ति को जमीन से, जड़ों से, जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। प्रकृति का सानिध्य लेने, उसके परिवर्तनों को आत्मसात करने की शिक्षा भी देता है।

Celebrated Holi Festival
Celebrated Holi Festival

इन लोगों ने लिया यज्ञ में भाग Celebration Of Holi Festival

इस कार्यक्रम में संस्कृत विभाग के डा. देवेंद्र राजपूत, डा. सुमन, डा. रवि दत्त, कृष्ण कुमार, योग विभाग के डा. रवि कुमार शास्त्री, डा. अजय पाल और शोधार्थी नीरज, अनुज कुमारी, प्रदीप कुमार तथा अन्य विद्यार्थियों ने यज्ञ में भाग लिया और इसके सांस्कृतिक, शैक्षणिक महत्त्व को जाना।

Read Also : Toll Plaza Started Near Jharothi हरियाणा में एक और सफर होगा महंगा

Read Also : Statement of Deputy CM पांच राज्यों के चुनावी परिणाम पर बोले डिप्टी सीएम, कहा- कांग्रेस देश से समाप्त

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE