तोशाम : गायों का हरा चारा खिला मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

0
372

सुमन, तोशाम :
तोशाम जागरूक महिला संगठन की महिलाओं शनिवार को रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व गौशाला में गायों का हरा चारा खिलाया व गौमाता को मौली नाल बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
शनिवार को महिलाओं ने बाबा मुंगीपा गौशाला में पहुंचकर गायों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। महिला विमल नांदल, समां सिंघल, कांता बंसल, रीतू गर्ग, सिया कौशिक, सोनू गर्ग, पूनम चोपड़ा, पूजा तायल, मंजू शर्मा, भारती शर्मा, रजनी शर्मा आदि ने कहा कि गाय ही विष्णु, कल्पवृक्ष है। मातृ शक्ति गौ-माता हमारी धरोहर है। इसकी रक्षा हर कीमत पर होनी चाहिए। गौ-हत्या देश के लिए कलंक है। उन्होंने कहा कि सनातन की शुरूआत गौ-माता से होती है और समापन भी गौ माता से है। कोई भी धर्म का कार्य गाय के दूध के बिना पूर्ण नहीं होता। सनातन धर्म में गौ माता का सर्वश्रेष्ठ स्थान है। गाय की करूणा सबसे श्रेष्ठ है। गाय की रक्षा के लिए स्वयं भगवान अवतार लिए हैं। इसलिए गाय का संरक्षण देश समाज के हित में है। महिलाओं ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति का प्रतिक है गाय सर्वगुण संपन्न एवं आजीविका का साधन भी है। गौ सरंक्षण वर्तमान की जरूरत है।

SHARE