अपना जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाएं: कांबोज

0
169
Celebrate your birthday as Seva Diwas: Kamboj

आज समाज डिजिटल, पानीपत:

  • गांधी जयंती पर खादी का कपड़ा जरूर खरीदें: कांबोज
  • ओबीसी मोर्चा ने मनाई दीन दयाल उपाध्याय जयंती

प्रत्येक व्यक्ति को अपना जन्म दिन सेवा कार्य करके सेवा दिवस के रूप में मनाना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने ओबीसी मोर्चा एवम पर्यावरण विभाग द्वारा सेक्टर 24 में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के पखवाड़े को सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। जिसमे पौधारोपण, सफाई अभियान, जल संरक्षण, तालाबों की सफाई, गरीब बच्चों को शिक्षा में सहायता, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, तपेदिक के रोगियों की मदद करना आदि सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने इस पौधारोपण कार्यक्रम के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा की टीम की सराहना की और उपस्थित लोगों का आह्वाहन किया कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और उनका संरक्षण करें।

इस अवसर पर ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा, पौधारोपण कार्यक्रम संयोजक ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ राजबीर आर्य व हरीश मल्होत्रा, उप महापौर रविंद्र फूले, पार्षद शिवकुमार शर्मा, अशोक कटारिया, रविंद्र भाटिया,जिला मीडिया प्रभारी ईश राणा, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, मयूर सैनी, पंकज शर्मा, दिनेश रावल, नीरजा सिंगला, बेला भाटिया, करण सिंह पसीना, निरंजन सिंगला,दीपक मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

दीन दयाल उपाध्याय जयंती मनाई

ओबीसी मोर्चा द्वारा भारत नगर, बबैल रोड़ पर दीन दयाल उपाध्याय जयंती मनाई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाली गांधी जयंती पर खादी के उत्पाद जरूर खरीदें। उन्होंने कहा कि दिवाली पर अपने आस पास अपने भाइयों द्वारा बनाए गए दिये, बिजली की लड़ियां व अन्य स्वदेशी उत्पाद ही खरीदें। कांबोज ने दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि भाजपा उनके दिखाए रास्ते पर चल रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब व्यक्तियों के उत्थान के कार्य कर रही है।

विधायक महीपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि मोदी जी ने विश्व में देश के मान को बढ़ाया है। धारा 370 खत्म करना, तीन तलाक,राम मंदिर निर्माण आदि कार्य करके देश को सशक्त बनाया है। इस अवसर पर गंगा राम स्वामी, डा. राजबीर आर्य, बिट्टू प्रजापति, राम सिंह सैनी, डिप्टी मेयर रविंद्र फूले, पार्षद शिवकुमार शर्मा, दिनेश सैनी,कविता रावल, रामू गुर्जर आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :#TyohaarReadySale के साथ इस सीजन, आपके त्योहारों को धमाकेदार बनाने के लिए तैयार है जिओमार्ट

ये भी पढ़ें : श्रीमद् भागवत के पांचवे दिन श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

Connect With Us: Twitter Facebook 
SHARE