CDS Bipin Rawat का आकस्मिक देहावसान समस्त राष्ट्र के लिए गहरा आघात : सुमन सैनी

0
787
CDS Bipin Rawat

नवीन मित्तल, शहजादपुर:

CDS Bipin Rawat : भाजपा वरिष्ठ नेत्री सुमन सैनी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारयों ने भाजपा कार्यालय नारायणगढ़ पर तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सी डी एस जनरल विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत व् अन्य वीर जवानों के चित्र के आगे पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। और राष्ट्र के प्रति उनके जज्बे व् साहस को याद किया।

इस मौके पर सुमन सैनी ने कहा की चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ श्री विपिन रावत जी का आकस्मिक देहावसान समस्त राष्ट्र के लिए गहरा आघात है। सी डी एस जनरल विपिन रावत जी माँ भारती की रक्षा सेवा में हर क्षण तत्पर थे। उनका सेवाकाल सदैव स्मृतियों में रहकर प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने कहा की यह समय प्रत्येक भारतीय के लिए अहसहनीय एवं पीड़ादायक है जब हमने एक दर्दनाक दुर्घटना में देश के प्रथम सी डी एस, उनकी पत्नी सहित 11 अन्य जवानों को खो दिया। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। (CDS Bipin Rawat)

ये लोग रहे मौजूद (CDS Bipin Rawat)

इस मोके पर नारायणगढ मण्डल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, मारकण्डा मण्डल प्रधान जसवीन्द्र बख्तुआ, एमिनेंट पर्सन नरेंद्र राणा, निवर्तमान पार्षद प्रीतपाल कौर मक्कड़, निवर्तमान पार्षद मंजू कौशिक, संजीव कौशिक नारायणगढ़, कुलदीप सिंह दीपी, स्वर्ण सैनी भरेड़ी, मंगू राम कंजाला, कर्मवीर भूखड़ी व् अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Connect With Us:-  Twitter Facebook
SHARE