यमुनानगर: महिला की शिकायत पर सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज

0
327
fir clip art
fir clip art

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:

रादौर क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक महिला के साथ गांव के तत्कालीन सरपंच द्वारा जबरन घर में घुसकर उसके साथ छेडछाड की घटना को अंजाम दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर सरपंच मौके से फरार हो गया। इस दौरान सरपंच का मोबाइल महिला के घर में गिर गया। प्रभावित महिला ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिस पर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सरपंच के विरुद्ध महिला के साथ छेड़छाड़ करने व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रादौर क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका घर गांव की फिरनी पर है। 18 अगस्त की दोपहर को लगभग 1 बजे वह घर पर अकेली थी। उसका पति अपने काम पर गया हुआ था। उस समय वह अपने घर में अपना घरेलू कार्य कर रही थी। तभी उसे अकेला पाकर गांव के सरपंच ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया। जिस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बड़ी मशक्कत कर उसने सरपंच के कब्जे से अपने आपको छुडवाया। जिसके बाद सरपंच मौके से फरार हो गया। इस दौरान भागते हुए सरपंच का मोबाइल उनके घर में गिर गया। जिसके बाद उसने सारी घटना के बारे में तुरंत अपनी जेठानी को बताया और शाम को जब उसका पति घर आया तो उसे भी मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सरपंच के विरूद्ध मामला दर्ज किया।

SHARE