Captain’s team stronger in Punjab, three AAP MLAs join Congress: पंजाब में कैप्टन की टीम और मजबूत, तीन आप विधायक कांग्रेस में शामिल

0
287

नई दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस पार्टी पहले से ही मंजबूत है। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी और मजूबत हुई है। पंजाब मेंआम आदमी पार्टी के तीन नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। एक साथ आम आदमी पार्टी के तीन बागी नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। बता दें कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तीन सदस्यीय समिति से मिलने दिल्ली पहुंचने वाले हैं। वह पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान को लेकर 3 सदस्यीय समिति से आज मिलेंगे। हालांकि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर की पकड़ कितनी मजबूत है इसका दम उन्होंने इसके पहले ही दिखा दिया। आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल होने वालों में सुखपाल सिंह खैरा, जगदेव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला शामिल हैं। तीनों ने चंडीगढ़ में कांग्रेस की सदस्यता ली। सीएम के हेलीकॉप्टर के उड़ते ही पंजाब कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर के इसकी घोषणा की। ट्वीट में लिखा है, ‘दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधायक और पूर्व नेता विपक्ष सुखपाल खैरा के साथ दो अन्य आम आदमी पार्टी विधायकों का कांग्रेस में स्वागत किया।

SHARE