विश्व मात्स्यिकी दिवस पर कैंप लगाकर किसानों को दी मछली पालन की जानकारी

0
155
Camp on World Fisheries Day in Mahendragarh
Camp on World Fisheries Day in Mahendragarh

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
मत्स्य पालन विभाग महेंद्रगढ़ द्वारा आज 21 नवंबर को मात्स्यिकी दिवस मनाया गया। इस दौरान सोमदत्त मत्स्य अधिकारी ने बताया कि विश्व मात्स्यिकी दिवस क्यों मनाया जाता है तथा कब से मनाया जा रहा है। मत्स्य विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली वित्तीय तथा तकनीकी सहायता के बारे में बताया किस प्रकार से विभिन्न प्रजातियों की मछलिया विभिन्न प्रकार के तालाबों में पाली जाती है। मत्स्य किसानों के लाभ के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 से एक विशेष स्कीम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना चलाई गई है। इस स्कीम में विभिन्न प्रकार की मछली की गतिविधियां करने पर विभाग द्वारा समय-समय पर विशेष अनुदान दिया जाता है। नए तालाब के निर्माण पर मत्स्य किसान को अधिकतम ₹7 लाख प्रति हेक्टेयर की लागत पर 40% व 60% के हिसाब से कुल ₹2 लाख 80 हजार व ₹4 लाख 20 हजार तक का अनुदान मिलता है। कोई भी मत्स्य किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर तक अनुदान का लाभ ले सकता है।

स्कीम का लाभ लेने के लिए दूरभाष नंबर 01282-252977

इसी प्रकार एक हेक्टेयर पर खाद्य खुराक के लिए ₹4 लाख की अधिकतम लागत पर 40% के हिसाब से ₹1 लाख 60 हजार 60% के हिसाब से ₹2 लाख 40 हजार तक का अनुदान मिलता है 40% का अनुदान सामान्य वर्ग के किसान को तथा 60% का अनुदान किसी भी वर्ग की महिला किसान या अनुसूचित जाति से संबंधित मत्स्य किसान को मिलता है। कम पानी तथा रेतीली भूमि के लिए रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम बहुत ही बढ़िया प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट पर अधिकतम ₹50 लाख का खर्च होता है तथा इस पर 40% के हिसाब से 20 लाख 60% के हिसाब से कुल अधिकतम ₹30 लाख तक का अनुदान किसान को एक बार में ही किया जा सकता है। 2 टन, 8 टन तथा 20 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के हिसाब से फिश फीड मिल भी लगाई जाती है। इनकी लागत राशि ₹30 लाख रुपए, 1 करोड रुपए व 2 करोड़ प्रति प्रोजेक्ट है। कोई भी किसान किसी भी स्कीम का लाभ लेने के लिए विभाग से संपर्क कर सकता है। दूरभाष नंबर 01282-252977 मत्स्य अधिकारी महेंद्रगढ़ का कार्यालय लघु सचिवालय के कमरा नंबर 205 में स्थित है। जिला मत्स्य अधिकारी नारनौल का कार्यालय मालवीय नगर नारनौल में नजदीक लघु सचिवालय के पास स्थित है।

इस मौके पर ये सभी उपस्थित

इस मौके पर सतीश कुमार, हनुमान प्रसाद, रणवीर सिंह, मत्स्यक राजेंद्र रिवासा, अनिल कुमार डीगरोता, सतीश कुमार सुरहेती पिलानिया, सतेंद्र कुकसी, उर्मिला कोथल, राधेश्याम पूर्व सरपंच खुडाना आदि मौके पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने आयुष्मान भारत योजना के जिलास्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ

ये भी पढ़ें : मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी घातक बीमारियां के प्रति किया जागरूक

ये भी पढ़ें : द्वितीय जिला स्तरीय द्वंद्व प्रतियोगिता, बाल भवन ताई कवान्डो प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से

ये भी पढ़ें : सैनिक स्कूल में खेल दिवस का आयोजन

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE