कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता पहुंचे अंबाला शहर के नगर निगम ऑफिस

0
432
कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता पहुंचे अंबाला शहर के नगर निगम ऑफिस
कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता पहुंचे अंबाला शहर के नगर निगम ऑफिस

आज समाज डिजिटल, अंबाला सिटी :
हरियाणा लॉकल बोडीज कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता (Haryana Local Bodies Cabinet Minister Kamal Gupta) ने शुक्रवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम (Ambala City Municipal Corporation) के आफिस में पहुंचे। जैसे ही कमल गुप्ता नगर निगम के आफिस में पहुंचे तो दफतर में हड़कंप मच गया। वैसे को कमल गुप्ता के छापे की सूचना करीब दो दिन पहले ही सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही थी, लेकिन शुक्रवार सुबह मंत्री के आने की सूचना पहले ही कर्मचारियों को मिल गई थी।

ये ही कारण है कि मंत्री के आने से पहले बकायदा नगर निगम के बाहर उनके आने की तैयारी में अधिकारी खड़े दिखाई दिए तो वही नगर निगम में उनके आने को लेकर स्टाफ सीटों पर मौजूद था। यहां पर बताना बेहद जरूरी है कि करीब दो दिन पहले कमल गुप्ता ने पानीपत में छापेमारी की (Kamal Gupta raided Panipat two days ago) और वहां पर आफिस समय में गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।

हमेशा लेटलतीफ आने वाला नगर निगम का स्टाफ समय पर पहुंचा दफ्तर 

जुटाए तथ्यों की बात करें तो अंबाला शहर निगम में पहुंचाने के बाद वह अधिकारियों से मिलने के बाद ब्रांचों में गए और निरीक्षण शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक कमल गुप्ता का नगर निगम कार्यालय में निरीक्षण जारी है और ब्रांचों में जाकर वह खुद रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। बताया जाता है कि लगातार एनडीसी को लेकर चल रहे विवादों के बीच कमल गुप्ता ने अंबाला पहुंचे ही सबसे पहले एनडीसी (NDC) को लेकर ही चर्चाएं की।

बात कुछ भी हो, लेकिन हमेशा लेटलतीफ आने वाला नगर निगम का स्टाफ समय पर था और मंत्री महोदय खुद यह देखकर हैरान था। एक जगह तो उन्होंने पूछ भी लिया कि आखिर स्टाफ आज समय पर आया है या फिर रोजाना आता है। जिसपर सवाल मिला कि आज ही आया है। फिलहाल मंत्री महोदय अधिकारियों व स्टाफ के साथ बैठक कर रहे हैं और उसके बाद आगे के एक्शन के बारे में स्पष्ट जाए पाएगा।

ये भी पढ़ें : दोस्त को उतारा मौत के घाट फिर किए टुकड़े, कारण 25 हजार रुपये का लेनदेन

ये भी पढ़ें : बिजली संकट, तीन यूनिटों में उत्पादन बंद, बढ़ी मांग

ये भी पढ़ें : अंबाला में मिले हैंड ग्रेनेड का संबंध भी करनाल में पकड़े आतंकियों से जुड़े

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE