Union Budget Live : अगले वित्त वर्ष का बजट ‘युवाशक्ति’ से प्रेरित और तीन कर्तव्यों पर आधारित : सीतारमण

0
260
Union Budget Live
लोकसभा में लगातार अपना 9वां बजट पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।

Union Budget 2026-27 Today Live Updates, नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने लोकसभा में 85 मिनट के अपने बजट भाषण में कई बड़े ऐलान करते हुए यह भी कहा कि अगले वित्त वर्ष का यह बजट ‘युवाशक्ति’ से प्रेरित है और तीन कर्तव्यों पर आधारित है। वित्त मंत्री ने देश में तीन आयुर्वेदिक एम्स खोलने का ऐलान किया है। इसके अलावा कहा है कि भारत में सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे। सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन व रेयर अर्थ माइनिंग को भी उन्होंने मजबूती मिलने की घोषणा की है।

‘विकसित भारत’ की ओर कदम बढ़ाना जारी रखेगी सरकार

अर्थव्यवस्था पर रिपार्ट कार्ड पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत ने खुद की मैन्युफैक्चरिंग व ऊर्जा सुरक्षा में वृद्धि की जिससे विदेशों से आयात की निर्भरता घटी है। इसके अलावा पिछले सुधारों बदौलत देश सात फीसदी की विकास दर हासिल कर रहा है, जिससे गरीबी कम करने में सहायता मिली है। वित्त मंत्री ने बताया कि बीते 12 वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था स्थिर रही है और महंगाई कंट्रोल काबू में है। वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए सीतारमण ने कहा कि विश्व में ट्रेड व सप्लाई चेन में समस्या आ रही हैं, पर भारत सरकार ‘विकसित भारत’ की ओर लगातार कदम बढ़ाना जारी रखेगी।

निर्मला सीतारमण द्वारा की गई बड़ी घोषणाएं

  • इनकम टैक्स स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं
  • देश में 3 आयुर्वेदिक एम्स बनाने का ऐलान
  • भारत में बनेंगे सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे
  • कैंसर की 17 दवाइयां कस्टम ड्यूटी फ्री होंगी
  • बंगाल के डानकुनी के लिए एक नया फ्रेट कॉरिडोर
  • वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 12.2 लाख करोड़ पूंजीगत खच
  • तमिलनाडु, केरल व ओडिशा में दुर्लभ खनिजों के लिए विशेष कॉरिडोर
  • देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाने का ऐलान
  • देश के विकास में भागीदारी के लिए लोगों की योग्तया को निखारना
  • हर परिवार व क्षेत्र के पास कमाई के पर्याप्त संसाधन व मौके सुनिश्चित करना
  • प्रॉडक्टिविटी बढ़ाकर आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ाना
  • बायो-फार्मा शक्ति’ योजना, 3 नए संस्थान खुलेंगे, 10,000 करोड़ निवेश
  • भारत अपना सेमीकंडक्टर मिशन आईएमएम 2.0 लॉन्च करेगा
  • मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के कलपुर्जों के लिए 40,000 करोड़

इन बड़े क्षेत्रों पर फोकस

  • सड़कों, रेलवे व अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूती देना
  • नए व जरूरी सेक्टर में प्रोडक्शन की क्षमता बढ़ाना
  • शहरों को व्यापार व आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना
  • छोटे और मध्यम उद्योगों को ग्लोबल चैंपियन बनाना
  • देश में लंबी अवधि की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को दोबारा जीवित करना

ये भी पढ़ें: Union Budget 2026-27: वित्त मंत्री सीतारमण ने पूंजीगत व्यय में किया लगभग 9% की वृद्धि का ऐलान

  • TAGS
  • [post_tags]