India-US Trade Deal : अमेरिका से व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था की बूस्टर डोज : वित्त मंत्री

0
785
India-US Trade Deal : अमेरिका से व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था की बूस्टर डोज : वित्त मंत्री
India-US Trade Deal : अमेरिका से व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था की बूस्टर डोज : वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा, विकसित भारत के सपने को साकार करने में अहम रोल निभाएगा यह समझौता

India-US Trade Deal  (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारत और अमेरिका के बीच होने जा रहा द्विपक्षीय व्यापार समझौता सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञात रहे कि गत सोमवार को अमेरिकी राष्टÑपति ने यह ऐलान किया था कि दोनों देशों के बीच इस समझौते के लिए आपसी सहमति बन चुकी है। वर्तमान में दोनों देश इसे अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं और उम्मीद की जा रही है कि अगले माह इसपर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसी बीच इस समझौते को लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान सामने आया है।

द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर ये बोली वित्त मंत्री

भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक अंतरिम व्यापार समझौते को केंद्र सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बूस्टर डोज करार दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस समझौते को ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। सरकार का दावा है कि यह डील न केवल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को वैश्विक मूल्य शृंखला से जोड़ेगी, बल्कि लागत घटाने और रोजगार पैदा करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कहा? एमएसएमई और उपभोक्ताओं को सीधी राहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि यह ढांचा भारत के छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए वैश्विक बाजार में पहुंच आसान बनाएगा। उन्होंने कहा कि इससे व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लागत कम होगी।

इस तरह बढ़ेगा दोनों देशों का आपसी व्यापार

इस समझौते का सबसे बड़ा पहलू भारत की ओर से 500 बिलियन डॉलर के सामान की खरीद की मंशा है। भारत अमेरिका के संयुक्त बयान के मुताबिक, भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से ऊर्जा उत्पाद, विमान और उनके पुर्जे, कीमती धातुएं, टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स और कोकिंग कोल खरीदेगा।

  • TAGS
  • [post_tags]