Share Market Update : सेंसेक्स में 753 व निफ्टी में 211 अंक से ज्यादा उछाल

0
217
Share Market Update : सेंसेक्स में 753 व निफ्टी में 211 अंक से ज्यादा उछाल
Share Market Update : सेंसेक्स में 753 व निफ्टी में 211 अंक से ज्यादा उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद के समाधान की उम्मीद से उछला शेयर बाजार

Share Market Update  (आज समाज), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद में कूटनीतिक समाधान की उम्मीदों और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी ने बाजार के प्रमुख सूचकांकों को नई ऊर्जा दी। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक भावनाओं का असर एशियाई बाजारों पर भी साफ असर दिखा।

जापान का निक्केई 225 0.94 प्रतिशत बढ़कर 59,385 पर, हांगकांग का हैंग सेंग 0.62 प्रतिशत बढ़कर 26,525 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.65 प्रतिशत की बड़ी छलांग के साथ 6,388 पर पहुंच गया। इसके साथ ही, ताइवान का वेटेड इंडेक्स 1.72 प्रतिशत और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इन बाजारों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया और सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी तेजी के साथ बंद हुए।

इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

बीएसई सेंसेक्स 753.03 अंकों यानी 0.96 प्रतिशत की दमदार बढ़त के साथ 79,273.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 211.75 अंक या 0.87 प्रतिशत चढ़कर 24,576.60 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में बढ़त दिखाई दी।

सोमवार को इस तरह रहा शेयर बाजार का हाल

ज्ञात रहे कि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार के उतार-चढ़ाव भरे सत्र में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगभग बिना बदलाव के बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 26.76 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,520.30 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, इसने 78,942.45 का उच्च और 78,203.30 का निम्न स्तर छुआ, जिसमें 739.15 अंकों का उतार-चढ़ाव आया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 11.30 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,364.85 पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें : Oil and Gas Supply : वैश्विक तनाव के बावजूद देश में नियंत्रित हैं गैस व तेल सप्लाई

  • TAGS
  • [post_tags]