Business News Update : 43.56 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का वस्तु निर्यात

0
275
Business News Update : 43.56 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का वस्तु निर्यात
Business News Update : 43.56 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का वस्तु निर्यात

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत ने हासिल की शानदार उपलब्धि, वस्तु निर्यात ने चार साल के उच्चतम स्तर को छुआ

Business News Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : एक तरफ जहां फरवरी में अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से पूरी दुनिया जरूरी वस्तुओं की कमी से जूझ रही है। वहीं दूसरी तरफ भारत ने इस अवधि के दौरान वस्तु निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों की बात करें तो अप्रैल-मई 2026 के दौरान भारत का वस्तु निर्यात 15 फीसदी की दर से बढ़ा है।

अप्रैल में निर्यात 13.78 फीसदी बढ़कर चार साल के उच्च स्तर 43.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोलियम उत्पादों के शिपमेंट में तेजी से निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान व्यापार घाटा 28.38 अरब डॉलर रहा। सरकार मई के लिए आयात और नियात के आंकड़े 15 जून को जारी कर सकती है।

आरबीआई ने एफसीएनआर (बी) को अधिसूचित किया

रिजर्व बैंक ने अपनी एफसीएनआर(बी) नीतिगत समर्थन को अधिसूचित किया है। बग्गा को एफसीएनआर(बी) मार्ग से कम से कम 40-50 अरब डॉलर के पूंजी प्रवाह की उम्मीद है। दूरसंचार शेयरों में भी खरीदारी की रुचि देखी जा सकती है। एक उच्च न्यायालय के फैसले ने 2012 में दूरसंचार आॅपरेटरों पर लगाए गए पूर्वव्यापी स्पेक्ट्रम शुल्क को रद्द कर दिया है। एशिया भर के बाजारों में भी तेजी रही।

जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1.73 फीसदी बढ़कर 65,155.00 पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 4.99 फीसदी उछला। ब्रेंट कच्चा तेल 1.15 फीसदी गिरकर 93.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कच्चा तेल 1.44 फीसदी गिरकर 90.00 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। हालांकि, सोना 0.48 फीसदी बढ़कर 4,337.58 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

बीएमडब्ल्यू की कारें होंगी महंगी

लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया एक जुलाई से अपने सभी कारों की कीमतों में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि यह मूल्य वृद्धि भारत में स्थानीय रूप से विनिर्मित और पूरी तरह आयातित (सीबीयू) दोनों ब्रांड पर लागू होगी। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ हरदीप सिंह बरार ने कहा, वृहद आर्थिक चुनौतियों, खासकर रुपये में गिरावट और बढ़ती लॉजिस्टिक लागत को देखते हुए हम एक जुलाई से पूरे सेगमेंट में कीमत दो फीसदी तक बढ़ा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Share Market Live Update : सोमवार की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत

  • TAGS
  • [post_tags]