Business News Update : भारत जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा : स्टार्मर

0
336
Business News Update : भारत जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा : स्टार्मर
Business News Update : भारत जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा : स्टार्मर

ब्रिटिश पीएम ने भारत के साथ एफटीए को दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया

Business News Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : वितरीत परिस्थितियों के बावजूद भी भारत की अर्थव्यवस्था लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। भारत विश्व के उन चंद देशों में शामिल है जो उच्च विकास दर को बनाए हुए हैं। भारत की विकास दर ने सभी को आश्चर्यचकित किया है। विश्व की प्रमुख रेटिंग एजेंसियों ने हमारी विकास दर का पूर्व अनुमान बढ़ा दिया है। अब इस सूची में नया नाम ब्रिटेनके पीएम का जुड़ चुका है। भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर को शानदार बताते हुए ब्रिटिश पीएम ने कहा कि भारत वैश्विक मंच पर एक उभरती ताकत है और 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की राह पर है।

भारत से रिश्तों को लेकर ये बोले स्टार्मर

भारत-ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर पिछले चार वर्षों से काम जारी था और यह 2025 में आकार ले सका। स्टार्मर ने संसद में कहा कि व्यापार और निवेश से आगे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा देने के लिए विजन 2035 समझौते पर भी सहमति बनी।

एफटीए को लेकर वार्ता 4 वर्ष के ज्यादातर समय सुर्खियों में रहीं। दोनों पक्ष समझौते के लिए प्रतिबद्ध दिखे और जुलाई में पीएम नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन दौरे पर औपचारिक हस्ताक्षर किए गए। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने मोदी से हुई द्विपक्षीय चर्चा के बाद कहा, हमने दुनिया की तेज अर्थव्यवस्था भारत के साथ ऐतिहासिक समझौता किया है। उन्होंने अक्तूबर में अब तक के सबसे बड़े ब्रिटिश व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत यात्रा का निमंत्रण भी स्वीकार किया।

दीर्घकालिक सहयोग की राह भी खुलेगी

2025 में दोनों देशों के महत्वाकांक्षी व भविष्य-उन्मुख 10 वर्षीय भारत-ब्रिटेन विजन 2035 रोडमैप को भी रखा गया। यह दीर्घकालिक सहयोग और नवाचार के रणनीतिक लक्ष्य तय करता है। ब्रिटेन के उच्च शिक्षा क्षेत्र की भारत में बढ़ती मौजूदगी भी नए वर्ष से फलीभूत होगी। नौ ब्रिटिश विवि भी भारत में अपने विदेशी परिसरों को अंतिम रूप दे रहे हैं। ब्रिटेन के व्यापार एवं वाणिज्य विभाग (डीबीटी) के विश्लेषण के अनुसार, व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) लागू होने पर द्विपक्षीय व्यापार मौजूदा 44.1 अरब पाउंड से बढ़कर कई अरब पाउंड से अधिक हो सकता है। उम्मीद है कि 2026 की पहली छमाही में समझौते को ब्रिटिश संसद की मंजूरी मिल जाएगी, जिसका दोनों देशों को परस्पर लाभ होगा।

ये भी पढ़ें : Gold-Silver Price Update : 9,350 रुपए प्रति किलो महंगी हुई चांदी, सोना भी उछला

  • TAGS
  • [post_tags]