Business News Hindi : ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दहलीज पर भारत : मुकेश अंबानी

0
519
Business News Hindi : ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दहलीज पर भारत : मुकेश अंबानी
Business News Hindi : ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दहलीज पर भारत : मुकेश अंबानी

कहा, हम सौर ऊर्जा का उपयोग उन समस्याओं को हल करने के लिए कर सकते हैं जिनसे भारत लंबे समय से जूझ रहा है

Business News Hindi  (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारतीय उद्योग जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक मुकेश अंबाली ने ऊंर्जा क्षेत्र में भारत द्वारा हासिल की जा रही उपलब्धियों पर खुशी और संतोष जताते हुए कहा है कि भारत जल्द ही ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि अन्य शब्दों में कहा जाए तो भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दहलीज पर खड़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने इस दौरान भारत के ऊर्जा भविष्य और ‘न्यू इंडिया’ की बदलती तस्वीर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने देश में ग्रीन एनर्जी की संभावनाओं और युवाओं की आकांक्षाओं पर खुलकर बात की।

सौर ऊर्जा के प्रति पारंपरिक सोच बदलने की जरूरत

मुकेश अंबानी ने संकेत दिया कि सौर ऊर्जा को लेकर पारंपरिक सोच को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि हम स्थानीय ऊर्जा समस्याओं को सुलझाने के बेहद करीब हैं। सौर ऊर्जा का उपयोग अब केवल चार घंटे के ईंधन के रूप में नहीं किया जाएगा। हम सौर ऊर्जा का उपयोग उन समस्याओं को हल करने के लिए कर सकते हैं जिनसे भारत लंबे समय से जूझ रहा है। भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए आरआईएल चेयरमैन ने कहा कि रिलायंस न केवल भारत, बल्कि दुनिया के अधिकांश हिस्सों के लिए एक मिसाल पेश करेगा। उन्होंने कहा कि हम रास्ता दिखाएंगे कि कैसे ग्रीन और क्लीन एनर्जी को प्रचुर मात्रा में और किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

भारत में जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा उद्देश्य

मुकेश अंबानी ने अपने पिता और रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी को याद करते हुए कंपनी के मूल उद्देश्य के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता धीरूभाई ने रिलायंस की स्थापना इसी एकमात्र उद्देश्य के साथ की थी कि हमें भारत के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। भारत और भारतीयों को आगे बढ़ना ही होगा। यही रिलायंस का उद्देश्य था। आज के भारत की बदलती तस्वीर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम एक ‘नए भारत’ में हैं। अंबानी ने देश की युवा शक्ति पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह नया भारत सपने देखने वाले युवाओं भरा हुआ है। आज लाखों सपने भारत में ही हकीकत बन रहे हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]