Bullets Fired on Brother संपत्ति विवाद में छोटे भाई पर बरसाईं गोलियां

0
307
Bullets Fired on Brother
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
Bullets Fired on Brother: वेलकम में सोमवार दोपहर संपत्ति विवाद में एक कारोबारी ने छोटे भाई पर गोलियां बरसा दी। घायल 40 वर्षीय सुमित वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गभीर बनी हुई है। सुमित को पांच गोलियां लगने की बात बताई जा रही है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी अमित वर्मा ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

संपत्ति को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा है विवाद 

घायल सुमित परिवार से अलग गाजियाबाद में रहता है, जबकि उसका बड़ा अमित भाई अपने परिवार के साथ वेलकम में रहता है।(Bullets Fired on Brother) सुमित की पत्नी और तीन बच्चे भी अमित के घर में ही रहते हैं। वेलकम फोटो चैक पर सुमित की कपड़े, जबकि अमित की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। संपत्ति को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। सोमवार की दोपहर दोनों अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। अमित ने गुस्से में लाइसेंसी पिस्तौल से सुमित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घायल सुमित को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल सुमित की पत्नी ने पति पर ही लगाए आरोप

घायल सुमित की पत्नी निशा वर्मा ने पति पर ही आरोप लगाए हैं। निशा के अनुसार, सुमित का एक महिला के साथ संबंध है। इसके चलते वह परिवार से अलग रहता है। उस महिला ने अमित पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत कई केस दर्ज करवा रखे हैं।(Bullets Fired on Brother) निशा का आरोप है कि उनका पति, उस महिला और उसके साथियों के साथ एक गिरोह बना रखा है, जो परिवार को परेशान करता है। रविवार रात को गिरोह ने अमित को रास्ते में रोककर परेशान किया था। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।
SHARE