धनतेरस पर घर लाएं ये 7 चीजें, आपको होगा बहुत अधिक लाभ

0
1516
Bring these 7 things home on Dhanteras it will be beneficial

आज समाज डिजिटल, त्योहार: 

Dhanteras 2022: कार्तिक महीने में दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर त्रयोदशी रविवार को मनाया जायेगा। धनतेरस वाले दिन सभी लोग अपने घर में सोना-चांदी और बर्तन खरीदते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे बताएँगे, जिन्हें चीजों को खरीदकर घर लाने पर होगा बहुत फायदा।

पीली धातु

पुरानी मान्यता के अनुसार धनतेरस पर सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन हर कोई सोना नहीं खरीद सकता है। ऐसी दशा में आप पीतल को खरीद सकते हैं। पीतल के बर्तन या कोई चीज भी शुभ मानी जाती हैं। सोना और पीतल दोनों पीले और सुनहरे रंग के होते हैं।

 चांदी का सिक्का

धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। आप जब भी बाजार से सिक्का खरीदें तो उसमें मां लक्ष्मी और गणेश जी का चिह्न होने जरुरी है। ऐसे सिक्के को घर में रखने से लाभ होता है।

झाड़ू

झाडूं को देवी लक्ष्मी का रुप माना जाता है। धनतेरस के दिन झाडू़ खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से गरीबी दूर होती है। घर में सुख-समृद्धि आती है।

अक्षत(चावल)

धनतेरस के त्योहार पर अक्षय यानी चावल खरीदना भी शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। कोई आर्थिक संकट नहीं है।

गोमेद चक्र

धनतेरस के दिन गोमेद चक्र की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। दीपावली के दिन 11 गोमेद चक्र खरीदकर उनकी पूजा करें। इन्हें पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है।

ये भी पढ़ें : दीपावली की रात करें ये उपाय, दूर होगी धन की कमी

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE