उपायुक्त व एडीजीपी ने घायल पुलिसकर्मियों की थपथपाई पीठ, अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

0
402
Bravery of Haryana Police
Bravery of Haryana Police

प्रभजीत सिंह लक्की, Yamunanagar News : कलापुर में दो भाईयों के झगडे में पुलिस ने बहादुरी का काम किया। थाना प्रभारी जगदीश व चौंकी इंचार्ज ने फायरिंग कर रहे व्यक्ति को दबोचा, जिसमें वह घायल हो गए। हालाकि यदि पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे नहीं पकडती तो वह कई लोगों की जान ले लेता। उपायुक्त पार्थ गुप्ता व अम्बाला रेंज के एडीजीपी श्रीकांत जाधव, एसपी कमलदीप गोयल ने गाबा अस्पताल पहुंचकर घायल बहादुर पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई और कहा कि इन जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपना कर्तव्य निभाया है।

ये भी पढ़ें : बिजली संकट, तीन यूनिटों में उत्पादन बंद, बढ़ी मांग

घायल बहादुर कर्मियों को सम्मान के रुप में देगी नगदी ईनाम व प्रथम क्लास का प्रमाण पत्र, एडीजीपी ने श्रीकांत जाधव ने की घोषणा

हरियाणा पुलिस को ऐसे नौजवानों पर नाज है। पुलिस द्वारा 5-5 हजार रुपये व प्रथम क्लास का सर्टीफिकेट घायल जवानों को दिया गया है और उनका ईलाज का सारा खर्च सरकार द्वारा किया जाएगा।गत दिनों थाना छप्पर के गांव कलांपुर में दो भाईयों का आपस में विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते एक पक्ष ने पुलिस को बुलाया था। घटनाक्रम पर पुलिस मौके पर पहुंची। दूसरे पक्ष ने अपनी रिवाल्वर से पुलिस बल पर गोली चलाई। परिणाम स्वरुप इस गोली कांड में एसएचओ जगदीश बिश्राई व पंचतीर्थ चौंकी इंचार्ज राम कुमार के पैरो में गोली मारी जिससे वे घायल हो गए। घायल की अवस्था में उन्हें शहर के गाबा अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। दोनों बहादुर पुलिसकर्मियों की स्थिति सामान्य है।

घायल पुलिस कर्मियों का बढ़ाया उत्साह

उपायुक्त पार्थ गुप्ता बहादुर पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने के लिए सुबह गाबा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों से बातचीत की। पुलिस कर्मियों ने उपायुक्त को आप बीती बताई। उपायुक्त ने घायल पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि हरियाणा पुलिस को आप की बहादुरी पर नाज है जो भी जरुरत है उसे जिला प्रशासन हर सम्भव पूरा करेगा। उपायुक्त ने ईलाज कर रहे डाक्टर से भी पूरी जानकारी ली। डाक्टर ने बताया कि शीघ्र ही उपचार के बाद घायल पुलिस कर्मियों को छुटटी दी जाएगी। घायल पुलिस कर्मियों को देखने सुबह ही एडीजीपी श्रीकांत जाधव व पुलिस कप्तान कमलदीप गोयल गाबा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप ने बहादुरी का काम करके अपने कर्तव्य को निभाया है। हरियाणा पुलिस आप पर नाज करती है। घायल पुलिस कर्मियों ने कहा कि सर यह हमारा कर्तव्य था और इसको हमने बाखूबी निभाया है। एडीजीपी ने घायल पुलिस कर्मियों को आस्वस्त किया कि हरियाणा पुलिस आप के साथ है किसी प्रकार की घबराने की जरुरत नहीं है।

पुलिसकर्मियों ने बहुत अच्छा काम किया है : एडीजीपी

इस के बाद एडीजीपी ने अस्पताल में ही मीडियाकर्मी से बातचीत में बताया कि पुलिसकर्मियों ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना एक परिवार की जान को बचाया है। ऐसे बहादुर पुलिसकर्मियों पर हमें नाज है। इसके बदले हरियाणा पुलिस ने इन नौजवानों का हौंसला बढ़ाते हुए 5-5 हजार रुपये और प्रथम क्लास का सर्टीफिकेट सम्मान के रुप में दिया है और आगे भी इन पुलिस कर्मियों को जो भी जरुरत पडेगी इन्हें मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों घायल पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य अब ठीक है। डाक्टर से पूरी बातचीत की गई है। परिवार के लोग भी घायल पुलिस कर्मियों से मिले हैं। उन्होंने कहा कि बदमाशों के हरकतों को कभी भी उभरने नहीं दिया जाएगा।

SHARE