Brahmakumaris Panipat : रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का आयोजन

0
168
Brahmakumaris Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),Brahmakumaris Panipat, पानीपत : सेक्टर-25 स्थित ब्रह्माकुमारी उपसेवा केंद्र की ओर से दी एंबीयंस हाल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दी पानीपत डायर्स एसोसिएशन, श्री कृष्णा वेलफेयर सोसायटी, महर्षि दयानंद पार्क सोसायटी, सद्भावना सोसायटी मुख्य सहयोगी रहे। जिसमें आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन उपसेवा केंद्र की संचालिका बीके अंजना ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीके सरला दीदी, बीके प्रमोद दीदी, बिमला कादियान, अंजना, सांसद सुशील गुप्ता, सुखबीर मलिक, रविंद्र सैनी, दलविंदर सिंह चीमा, रमेश माटा, करण सिंह पसीना अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया।

जिस दिन हमारे दिमाग से डर निकल जाएगा, उस दिन हम सफल हो जाएंगे

मुख्य अतिथि सुशील गुप्ता ने कहा कि बाबा ने हमें कितना अमीर बनाया है। इसकी गिनती हम रुपयों में नहीं कर सकते। हमारे शरीर का एक-एक अंग अरबपति भी नहीं बदल सकता। इतनी बेशुमार दौलत के साथ इंसान बनाकर परमात्मा ने हमें भेजा है। हम एक ऐसे देश में पैदा हुए हैं। जहां का संविधान लिखता है कि सबसे अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी सबसे आगे जा सकता है। हमें अपने ऊपर  भरोसा रखना चाहिए। अधिकतर समय में आत्मविश्वास की कमी होती है तो मनुष्य तरक्की नहीं कर पाता। हम अपना शरीर जहां पर रखते हैं, दिमाग भी वहां पर रखें। तो दुनिया में हमारे लिए कुछ भी असंभव नहीं। जिस दिन हमारे दिमाग से डर निकल जाएगा, उस दिन हम सफल हो जाएंगे।

हमेशा अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए

मुख्य वक्ता बीके प्रमोद दीदी ने बताया कि हमें हमेशा अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए। हम जितना प्रकृति से जुडते हैं उतना ही हम सुखी रहते हैं। बचपन में हम कभी भी खुशियों का पासवर्ड ढूंढने नहीं जाते थे। कभी भी प्रकृति से दूर मत जाइए। हम पांच तत्वों के संग रहेंगे। हर व्यक्ति को जलाने के लिए 8 मण लकड़ी की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन हम उनके लिए पेड़ कितने लगाते हैं। कोई कोई एक भी नहीं लगाते हैं। जो हम करते हैं जो हम नहीं करते हमने एक नियम बनाया है, 1 साल से जब तक पेड़ नहीं लगाएंगे तब तक भोजन नहीं करेंगे। इसलिए सभी को साल में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस प्रोग्राम में सृष्टि, तान्या, युक्ति, वैष्णवी ने नृत्य कला से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में सभी को राखी बांधी गई और गुणों से भरे हुए गुलाब सभी को पहनाए गए। अंत में सभी को भोग स्वीकार कराया गया। इस मौके पर प्रमोद शर्मा, संजय जैन, भूपेंद्र सिंह सग्गू आदि प्रोग्राम में उपस्थित रहे।
SHARE