आबूधाबी में होगा आईफा-2022 अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन

0
886
IIFA-2022 Award Distribution To Be Held In Abu Dhabi
IIFA-2022 Award Distribution To Be Held In Abu Dhabi

आज समाज डिजिटल, Bollywood News : अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी अवार्ड समारोह का तीन दिवसीय आयोजन इस बार दुबई के आबूधाबी में होगा। आईफा अवार्ड्स 2022 का यह पुरस्कार समारोह 2 जून से 4 जून को होना निश्चित है। आईफा अवार्ड का यह 22वां संस्करण है। यहां ये भी साफ कर दें कि सेरेमनी 21वीं बार ही हो रही है। कोरोना महामारी के चलते 2020 और 2021 में इसका आयोजन रद्द कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें : अवैध पिस्तौल सहित 2 आरोपी करनाल सीआईए वन टीम ने किये गिरफ्तार

पहले 2020 और 2021 में होना था समारोह

IIFA-2022 Award Distribution To Be Held In Abu Dhabi
IIFA-2022 Award Distribution To Be Held In Abu Dhabi

ये अवार्ड समारोह 20 और 21 मई 2022 को होना निर्धारित था, लेकिन संयुक्त अरब अमिरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद इसे आगे के लिए टाल दिया गया था। यदि बात की जाए भारतीय बालीवुड की तो सबसे बड़े उत्सव अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा 2022) पुरस्कार दुनिया को सिनेमाई उत्कृष्टता दिखाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। यह समारोह यसद्वीप, आबूधाबी में किया जाएगा।

कोरोना गाइडलाइंस का रहेगा ध्यान

अभी तक प्राप्त सूचना के आधार पर ये भी स्पष्ट है कि एतिहाद एरिना यस द्वीप के यस बे वाटरफ्रंट जिले में स्थित आबूधाबी, संयुक्त अरब अमिरात में एक इनडोर क्षेत्र है। इसे एचओके की ओर से डिजाइन किया है। यह ईवेंट फ्लैश एंटरटेनमेंट की ओर से संचालित है। आईफा अवार्ड के आयोजन में कोरोना की गाइडलाइंस को भी ध्यान रखा जाएगा।

ये सितारों के भाग लेने की है उम्मीद

बता दें बॉलीवुड के लिए आईफा एक बड़ा अवार्ड समारोह होता है। जहां सभी फेमस सेलेब्स अपनी स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हैं। वहीं इस बार भी ईवेंट में सलमान खान, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही सहित दूसरे एक्टर्स परफॉर्म करने वाले हैं।i

ये भी पढ़ें :  अंबाला व पानीपत में आयोजित कार्यक्रमों में छाए खालसा कॉलेज के विद्यार्थी

ये भी पढ़ें :  डीसी पार्थ गुप्ता ने किया जिला जेल का निरीक्षण

ये भी पढ़ें :  नशा बेचने वाले की होगी संपत्तियां जब्त : रजत गुलिया

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE