Body of a 21-year-old Indian-origin student recovered from university campus in US: विश्वविद्यालय के परिसर से 21 वर्षीय भारतीय मूल की एक छात्रा का शव बरामद

0
176

वाशिंगटन। अमेरिका मे विश्वविद्यालय के परिसर भारतीय मूल की एक छात्रा का शव पाया गया। खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एनरोज जेरी नोट्रे डेम विश्वविद्यालय की छात्रा थी जोकि 21 जनवरी से लापता थी। जेरी इस साल स्नातक का पाठ्यक्रम पूरा करने वाली थी और वह दंत चिकित्सा में अध्ययन करना चाहती थी। जेरी का संबध केरल से बताया जा रहा है। विश्वविद्यालय के मीडिया संबंध कार्यालय, नोट्रे डेम न्यूज ने एक बयान में कहा कि जेरी मंगलवार शाम से लापता थी और नोट्रे डेम पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए कई सुरागों पर काम किया था। उसका शव परिसर में स्थित झील में शुक्रवार को जन सुरक्षा कर्मियों द्वारा पाया गया था।

SHARE