भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर आयोजित

0
409
blood donation
blood donation

चैहल, बिलासपुर:

शुक्रवार को लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के शुभ अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ईकाई बिलासपुर के द्वारा महार्षि वेद व्यास भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल प्रधान कुलवंत सिंह सरपंच भठुवाला ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक साढौरा बलवंत सिंह ने मुख्य रूप से शिरकत कर रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया व सभी को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। बलवंत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री की यशस्वी सोच के चलते आज देश तरक्की के पथ पर अग्रसर हैं। चाहे बात देश की सीमाओं की सुरक्षा की हो चाहे राम मंदिर या अन्य मुद्दों की हो उनकी दुरदर्शी सोच के चलते सभी समस्याओं का समाधान हुआ हैं। ब्लाक चेयरमेन महीपाल संधाए मंडल प्रधान चंद्रमोहन कटारिया ने इस अवसर पर कहा कि आज देश का हर वर्ग प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित हैं। आज युवा उनके जन्मदिन पर जगह जगह रक्तदान शिविर व समाज सेवा के कार्य कर रहें है। पूर्व मार्किट कमेटी प्रधान विपिन सिंगला, युवा मंडल प्रधान कुलवंत सिंह भठुवाला ने बताया कि आज महार्षि वेद व्यास भवन व बूथ स्तर पौधा रोपण कर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मना रहें हैं। इस मौके पर संजीव पांबनी, विजय शाड़िल्य,रेनू कश्यप, शैली शर्मा, तरसेमपाल, सुमित बख्सी सहित पार्टी के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

SHARE