दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की 33 वी बरसी पर रक्तदान शिविर

0
275
दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की 33 वी बरसी पर रक्तदान शिविर
दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की 33 वी बरसी पर रक्तदान शिविर
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। कृपाल आश्रम नूरवाला पानीपत में हिसार कृपाल आश्रम से आए परिचर अश्विनी ने संत राजेंद्र सिंह महाराज की तालीम से अवगत कराया। उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए बताया कि 1974 में संत कृपाल सिंह महाराज चोला छोड़ने के बाद संत दर्शन सिंह महाराज ने 15 वर्ष तक रूहानियत का कार्यभार संभाला और सत्य के जिज्ञासुओं रूहानी रास्ते पर चलाते रहे और 30 मई को 1989 महा समाधि में लीन हो गए। अब मिशन का कार्य संत राजेंद्र सिंह जी महाराज संभाल रहे हैं, जोकि संत होने के साथ-साथ एक विज्ञानिक भी हैं।

रक्तदान से कोई बड़ा दान नहीं होता : विधायक महिपाल ढांडा

करनाल सांसद संजय भाटिया ने मिशन की तारीफ की और लाइब्रेरी और मेडिटेशन हॉल के लिए 11 लाख रुपए आश्रम को देने के लिए कहा डॉक्टर के गुलाटी जोनल इंचार्ज हरियाणा ने सांसद संजय भाटिया को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया। संजय भाटिया ने कहा कृपाल आश्रम में कोरोना काल में भी बहुत बड़ी सेवा की है। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि रक्तदान से कोई बड़ा दान नहीं होता यह बहुत ही बड़ा महान कार्य है। ग्रामीण विधायक ने संत दर्शन सिंह महाराज का एक शेर सांझा करते हुए कहा कि संत दर्शन सिंह महाराज कहते थे वो अपनो से जो कतरा के चले है, हम वो हैं जो गैरों को भी अपना के चले हैं।

 

 

दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की 33 वी बरसी पर रक्तदान शिविर
दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की 33 वी बरसी पर रक्तदान शिविर

निस्वार्थ भाव की सेवा करनी चाहिए

मेयर अवनीत कौर ने संत दर्शन सिंह जी महाराज की 33 बरसी और 33 वां रक्तदान शिविर लगाया। अवनीत कौर ने कहा संत दर्शन सिंह जी महाराज एक सूफी संत थे। जोनल इंचार्ज डॉ के एल गुलाटी ने आए हुए अतिथियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। संत सतगुरु हमें सच्चाई के रास्ते पर चलने का रास्ता बताते हैं। केएल गुलाटी ने कहा कि हमें कम से कम ढाई घंटे भजन सिमरन करना चाहिए और निस्वार्थ भाव की सेवा करनी चाहिए। प्रधान सरदार राजा सिंह ने सारी संगत का धन्यवाद किया।

50 लोगों का फिजियोथैरेपी किया

60 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, और उन्हें दवाई दी गई। 50 लोगों का फिजियोथैरेपी किया गया। 115 भाई बहनों ने रक्तदान किया। उप प्रधान सतीश सचदेवा ने कहा कि अगर हम रक्तदान करते हैं हमें नहीं मालूम रक्त की एक बूंद किसकी जान को बचाती है। यह बहुत ही बड़ा महादान है। सेक्रेटरी योगराज ने कहा कि अगर हम रक्तदान करते हैं तो इसमें शरीर में कोई कमी नहीं आती और यह रक्त 24 घंटे में पूरा हो जाता है। रक्तदान करने से अटैक नहीं आता और ब्लड का सर्कल बराबर चलता है। कैशियर राकेश मुथरेजा ने कहा कि अगर कोई भी आप दान एक हाथ से करते हैं तो दूसरे हाथ को मालूम नहीं होना चाहिए। उसे ही निस्वार्थ दान कहा जाता है।

मीठे पानी की छबील लगाई जाएगी

जोगिंदर नरूला ने कहा 30 मई को महाराज जी की बरसी पर भारत के सभी सेंटरों का मीठे पानी की छबील लगाई जाएगी। 30 मई को कृपाल आश्रम नूरवाला में रात को 7:00 से 10:00सर्व धर्म सम्मेलन होगा और इसमें सभी धर्मों के संत अपने विचार रखेंगे। इस सेवा के कार्य में जोनल इंचार्ज केएल गुलाटी प्रधान राजा सिंह योगराज, सतीश सचदेवा, राकेश मुथरेजा, जोगिंदर नरूला, चमन गुलाटी, गुलशन, सुनील, अशोक सलूजा, राजू ठकराल, नंदलाल, साहिल सुखीजा कृपाल आश्रम के सभी सेवादारों ने मिलजुल कर सेवा की।
SHARE