सीडीपीओ कार्यालय महेंद्रगढ़ में ब्लॉक स्तरीय सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता आयोजित

0
251
Block level best mother competition organized in CDPO office Mahendragarh

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

  • प्रतियोगिता में गांव देवनगर की मनजीत ने किया प्रथम स्थान प्राप्त
  • पोषण के बारे में जानकारी होना जरूरी : सीडीपीओ सरला यादव
  • भोजन में सभी पोषक तत्व सही मात्रा में होना चाहिए : सुपरवाइजर अनीता यादव

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में सीडीपीओ सरला यादव की अध्यक्षता में आज ब्लॉक स्तरीय सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सर्कल स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों की उचित देखभाल, शारीरिक व मानसिक विकास में किन-किन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आंगनबाड़ी में मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सरला यादव ने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर होने वाली प्रतियोगिताओं व आंगनबाड़ी में मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को पोषण के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। माताएं तो सभी अच्छी होती हैं परंतु जो माताएं अपने बच्चों का बहुत अच्छी प्रकार से पालन पोषण करती हैं और बच्चों के प्रति जागरूक रहती हैं उन्हें सर्वोत्तम माता पुरस्कार दिया जाता है।

इस मौके पर सुपरवाइजर अनीता यादव ने बताया कि भोजन में सभी पोषक तत्व सही मात्रा, अनुपात व संतुलन में होना आवश्यक है। प्रत्येक प्रकार के छोटे या बड़े जीवों में पोषण अति आवश्यक होता है। पोषण के बिना जीवन संभव नहीं है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि इस प्रकार की होने वाली सभी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए।

विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

ब्लॉक स्तरीय सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता में गांव देवनगर की मनजीत प्रथम, गढी की रीना द्वितीय व माधोगढ़ की मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से सभी सुपरवाइजर लिपिक पूनम व सोनू उपस्थित थे।

ये भी पढ़े: स्पेशल स्टाफ कनीना की टीम ने गैस एजेंसी से पैसे लूटने वाले एक ओर आरोपित को किया गिरफ्तार

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE