कल से कैप्टन अमरेंद्र के हाथ होगा भाजपा का कमल

0
308
BJP's lotus will be in the hands of Captain Amarinder from tomorrow

आज समाज डिजिटल, पंजाब:

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथ सोमवार से भाजपा का कमल होगा। अब तक इस संबंध में केवल आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं। अब इसकी पुष्टि हो गई है। ये जानकारी उनकी पार्टी पीएलसी के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने दी। इसके साथ ही सोमवार को पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय हो जाएगा।

सात पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद भी होंगे शामिल

80 साल के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी और पीएलसी का गठन किया था। पीएलसी के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने बताया कि पीएलसी में शामिल हुए सात पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद भी सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पीएलसी के अन्य पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष अगले सप्ताह चंडीगढ़ में एक अलग कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे।

पिछले दिनों अमित शाह से मिले थे कैप्टन

रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद लंदन से हाल में लौटे अमरिंदर सिंह ने बीते पखवाड़े में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। अमरिंदर सिंह ने 12 सितंबर को शाह के साथ अपनी मुलाकात के बाद कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, पंजाब में मादक पदार्थ-आतंकवाद के बढ़ते मामलों और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य की रूपरेखा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बहुत सार्थक चर्चा की।

कांग्रेस ने चन्नी को बनाया था सीएम

भाजपा की पंजाब इकाई के नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने जुलाई में कहा था कि अमरिंदर सिंह ने लंदन जाने से पहले भाजपा में अपनी पार्टी के विलय का इरादा जताया था। ग्रेवाल ने उस समय कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री लंदन से लौटने के बाद विलय की घोषणा करेंगे। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके सिंह पूर्ववर्ती पटियाला शाही परिवार के वंशज हैं। उन्होंने पिछले साल चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें : कुष्ठ आश्रम में समाजसेवी पार्षद बांटा राशन

ये भी पढ़ें : MI एमिरेट्स की कोचिंग टीम घोषित

ये भी पढ़ें : युवाओं में प्रतिभा निखारने की जरूरत: जैन

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE