BJP State President Mahila Morcha भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा शहर में विशाल मार्च का आयोजन

0
623
BJP State President Mahila Morcha

BJP State President Mahila Morcha भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा द्वारा शहर में विशाल मार्च का आयोजन

राज चौधरी , पठानकोट

BJP State President Mahila Morcha : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मोना जायसवाल के नेतृत्व में पठानकोट में एक विशाल मार्च निकाला गया, जिसके साथ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कदम से कदम मिलाकर चल रहा था। रेलवे इन गेट से शुरू हुए इस मार्च में भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों की रिकॉर्ड तोड़ संख्या ने महिलाएं उपस्थित हुई।

भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद

BJP State President Mahila Morcha

जगह जगह होने वाली पुष्प वर्षा ने मार्च करने वाले भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद कर दिए। भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, अश्विनी शर्मा जिंदाबाद के नारों से आसमान गुंजायमान हो उठा। शहर निवासियों ने इस यात्रा का स्वागत खुले दिल से किया, क्योंकि इस यात्रा में शहर निवासियों को प्रदेश तथा पठानकोट में अमन शांति तथा विकास की राहें खुलती हुई दिखाई दे रहीं थीं। (BJP State President Mahila Morcha) इस अवसर पर मोना जायसवाल ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य रहा है कि महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाएं।

ने वाला समय महिला शक्ति का समय

BJP State President Mahila Morcha

उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो महिला शक्ति अपनी समर्था की पहचान करके देश की तरक्की और उन्नति में अपना योगदान कर सकेगी। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति सशक्त होगी तभी हम मजबूत एवं दृढ़ शक्ति से संपन्न आने वाली पीढ़ियां पैदा कर पाएंगे। (BJP State President Mahila Morcha) उन्होंने कहा कि वह दो बार प्रदेश अध्यक्ष बन चुकी हैं, उन्होंने महिलाओं के मान सम्मान तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के मोदी सरकार के जज्बे को आगे बढ़ाते हुए बढ़-चढ़कर महिलाओं के हितों के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय महिला शक्ति का समय है, इसके लिए प्रदेश महिला मोर्चा महिलाओं के हितों की खातिर सतत प्रयासरत है।

Also Read : India-UAE Trade Deal भारत और यूएई के बीच मुक्त व्यापार समझौता, इन सेक्टर्स के निर्यात में आएगी तेजी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE