भाजपा के लगभग सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया: BJP Officials Aand Workers

0
304
 BJP Officials Aand Workers
 BJP Officials Aand Workers

लुधियाना, दिनेश मौदगिल :

BJP Officials Aand Workers: भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस भाजपा के जिला कार्यालय घंटा घर चौक में भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने जिला भाजपा कार्यालय में सम्बोधित करते हुए जानकारी दी।

Read Also: अश्विनी वैष्णव से मिले सांसद मनीष तिवारी; हलका से जुड़े मुद्दों को उठाया: MP Manish Tewari

जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस ( BJP Officials Aand Workers)

इस बार भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस लुधियाना में लगभग 116 स्थानों पर मनाया गया । जिसमे मुख्य प्रोग्राम भाजपा जिला कार्यालय घंटाघर चौक में और 95 वार्डों में अलग अलग स्थानों पर मनाया गय। महिला मोर्चा की अध्यक्ष करण शर्मा की अध्यक्षता में भी महिला मोर्चा ने 19 स्थानों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इसके इलावा भाजपा के सीनियर नेता डा.डी.पी. खोसला ने भाजपा का स्थापना दिवस अपने दफतर में मनाया और लड्डू बांटें। भाजपा के जिला मुख्यालय व सभी मण्डलों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मंडलों पर सामूहिक रूप से एलईडी स्क्रीन व अन्य डिजिटल माध्यमों का प्रयोग करते हुए प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की लगभग सभी मंडलों में में भाजपा के स्थापना दिवस का प्रोग्राम हुआ !

भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया ( BJP Officials Aand Workers)

भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने कहा की 42वां स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी सीनियर पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया । इस खास अवसर पर भाजपा पंजाब के पूर्व अध्यक्ष प्रो.राजिंदर भंडारी,एस.सी.मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष राज कुमार अटवाल,मनोरिटी मोर्चा के अध्यक्ष जॉन मसीह,एस.सी.मोर्चा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,पंजाब भाजपा के पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य अशोक लूम्बा, भाजपा के जिला महामंत्री राम गुप्ता,कांतेन्दु शर्मा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप,उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरकेश मित्तल ,प्रवक्ता विशाल गुलाटी सहित तमाम दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी है।

जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने भाजपा के स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं (BJP Party)

भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और जानकारी देते हुए बताया की 6 अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन अटल बिहारी वाजपेयी की अध्‍यक्षता में जनसंघ से निकले लोगों ने भारतीय जनता पार्टी बनाई। वाजपेयी और लंबे अरसे तक उनकी परछाई रहे पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्‍ण आडवाणी ने मिलकर पार्टी को 1984 में दो सीट से 1998 में 182 सीटों तक ला खड़ा किया था। और उसके बाद गुजरात के मुख्‍यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी को जिम्‍मा सौंपा गया। 2014 के लोकसभा चुनाव बीजेपी ने मोदी के चेहरे को आगे कर लड़ा। 2014 में भाजपा ने तबतक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया और पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में आ गई।

भाजपा पार्टी बानी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ( BJP Officials Aand Workers)

पार्टी को 282 सीटें हासिल हुई थीं। अगले लोकसभा चुनावों ने बीजेपी की टैली को और मजबूत होते हुए ही देखा। 2019 में बीजेपी ने 303 सीटें जीतीं और मोदी फिर प्रधानमंत्री बने। अमित शाह जब भाजपा अध्‍यक्ष थे तो उन्‍होंने बीजेपी को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए अभियान शुरू किया। और आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बानी।

Read Also:134 ए को समाप्त करने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन :134A Form Abolished

Read Also: प्रो. राजबीर सिंह ने आज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनजमेंट (आईएचटीएम) में एडवेंट 2022 कार्यक्रम का उद्घाटन किया: Maharishi Dayanand University

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE