भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 14 मई को आएंगे लुधियाना: अश्वनी शर्मा BJP National President J.P. Nadda

0
336
BJP National President J.P. Nadda
BJP National President J.P. Nadda

दिनेश मौदगिल, लुधियाना:

BJP National President J.P. Nadda: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 14 मई को अपने एक दिवसीय दौरे के तहत लुधियाना आ रहे हैं और वह उस दिन विभिन्न बैठकों एवं सम्मेलन में भाग लेंगें। इस सबंध में लुधियाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 14 मई को लुधियाना पहुंचेंगे, जहाँ वो सुबह 10:30 बजे से पार्टी द्वारा आयोजित सम्मेलन में भाग ले कर अलग-अलग स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगें।

यह भी पढ़ें : नवांशहर के पूर्व विधायक अंगद सिंह सैनी कांग्रेस में फिर लौटे MLA Angad Singh Saini Returned To Congress

राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी भी दिशा-निर्देश जारी किए (BJP National President J.P. Nadda)

अश्वनी शर्मा ने कहा कि बीजेपी नगर निगम चुनाव और संगरूर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा द्वारा आयोजित इस सम्मेलन से जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ेगा, वहीँ उनका मार्ग-दर्शन पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को ओर सुदृढ़ स्थिति प्रदान करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। जिसका कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में बहुत लाभ मिलेगा।

शिरोमणि अकाली दल से किसी भी कीमत पर भाजपा का गठबंधन नहीं होगा (BJP National President J.P. Nadda)

अश्वनी शर्मा ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन के उठ रही अफवाहों पर अंकुश लगते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर शिरोमणि अकाली दल के साथ दोबारा गठबंधन नहीं करेगी। क्यूंकि गठबंधन अकाली दल ने तोड़ा है हमने नहीं। भाजपा ने हमेशा अपना गठबंधन धर्म निभाया है, लेकिन अकाली दल ने अपने निजी हित्तों के लिए गठबंधन तोड़ा है।

भगवंत मान बताएं कि केजरीवाल के गुजरात हवाई खर्चे का 45 लाख का बिल पंजाब के खर्चे में क्यूँ पड़ा (BJP National President J.P. Nadda)

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा अराजकता फ़ैलाने में मुख्य भूमिका निभा रही है। पंजाब की जनता को बड़ी-बड़ी गारंटीयाँ देने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा केजरीवाल अब कहाँ है? दिल्ली मॉडल की दुहाई देने वाले वाली आम आदमी पार्टी के नेता अब कहाँ मुँह छुपाते फिर रहे हैं? शर्मा ने सवाल किया कि पंजाब को राम भरोसे छोड़ कर भगवंत मान तथा केजरीवाल गुजरात चले गए और केजरीवाल के हवाई खर्चे का 45 लाख का बिल पंजाब के खर्चे में क्यूँ पड़ा? मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दो महीने के अंदर विभिन्न ब्याज दरों पर लिए गए 7,000 करोड़ के कर्ज़ का हिसाब कौन देगा? भगवंत मान और केजरीवाल दोनों को हिसाब मांगने की आदत है, लेकिन अब इनका हिसाब कौन देगा? भगवंत मान भी केजरीवाल की तरह इश्तहारों से जनता व सरकार का पेट भरने में लगे हैं, जबकि हकीकत इसके बिलकुल विपरीत है।

दिल्ली में 10 लाख नौकरियां देने की बातें करने वाले केजरीवाल का झूठ आरटीआई में आया सामने, अभी तक दीं सिर्फ 3,000 नौकरियां: शर्मा (BJP National President J.P. Nadda)

जनता और सरकारी कर्मचारी मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित इनके मंत्रियों के घरों के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ रहे हैं और भगवंत मान सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज करवा रही है। दिल्ली में 10 लाख नौकरियां देने की बातें करने वाले केजरीवाल का झूठ आरटीआई के माध्यम से पकड़ा जा चुका है, केजरीवाल ने अभी तक अपने शासन काल में 10 लाख नहीं बल्कि महज 3,000 नौकरियां ही दी हैं। अब पंजाब की जनता इनके झांसे में नहीं आएगी।

इस अवसर पर ये सभी रहे उपस्थित (BJP National President J.P. Nadda)

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा,प्रदेश के उपाध्यक्ष परवीन बंसल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी,जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुनील मोदगिल, यशपाल जनोत्रा,महेश शर्मा,जिला सचिव संजय गोसाई,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में संचार कौशल पर हुआ विस्तार व्याख्यान Gaur Brahmin Degree College

यह भी पढ़ें : आम जनता की करनाल में ही होगी जन सुनवाई, पानीपत के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर MP Sanjay Bhatia

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE