BJP District President Ashok Gurjar :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हुआ है देश व प्रदेश का कायाकल्प : जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर

0
116
ग्रामीणों को सम्मानित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर व अन्य भाजपा नेता।
ग्रामीणों को सम्मानित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर व अन्य भाजपा नेता।

Aaj Samaj (आज समाज) ,BJP District President Ashok Gurjar,मनोज वर्मा,कैथल: बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश व प्रदेश का कायाकल्प हुआ है और भारत विश्व का सिरमौर बन गया है। आज देश के अनेक शक्तिशाली देश भारत की ओर देख रहे है। भारत के बढ़ते वर्चस्व से सभी भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है। सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद के माध्यम से जरूरतमंद व अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।  समाज की सेवा सबसे पहला कार्य है, जरूरतमंद व्यक्ति का कार्य समय पर हो जाए इससे ज्यादा बड़ी बात नहीं हो सकती है। बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर गांव पबनावा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाईव प्रसारण भी देखा और  मौके पर ही विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान और अंत्योदय को हासिल करने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की। सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर व्यवस्था परिर्वतन किया है। बीपीएल परिवारों के लिए आय सीमा 1.20 लाख से बढ़ाकर 1.80 लाख सालाना की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिमाह प्रति सदस्य की दर से 5 किलोग्राम मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

पात्र गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये वार्षिक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने आयुष्मान भारत, चिरायु योजना, निरोगी हरियाणा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री अत्योदय परिवार उत्थान योजना आदि की जानकारी भी दी। इस कार्यक्रम के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव पाबला में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गैस सिलैंडर व चुल्हा भी वितरित किया तथा विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

इस मौके पर शिक्षा मंत्रालय दिल्ली के निदेशक अनिल कुमार, एडीसी सुशील कुमार, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, कर्मबीर कौल, सुभाष हजवाना, अनिता चौधरी, ईश्वर साकरा, कृष्ण पिलनी, अमित टाया, विनोद बंसल, कश्मीर सिंह, सुरजीत सिंह, लाल सिंह, जसमेर सिंह, फतेह सिंह, ईश्म सिंह, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज, गजे सिंह, महेंद्र सिंह, फूल सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  : Shri Kapil Muni Mahila College :महिला कॉलेज में एचआईवी व नशा मुक्ति को लेकर सेमिनार आयोजित

यह भी पढ़ें  : Detailed Feedback Regarding New Votes : रोल ऑब्जर्वर एवं मंडल आयुक्त साकेत कुमार ने राजौंद के बूथों का किया निरीक्षण

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE