बीरमति हुड्डा और रोशनी अहलावत बनीं उपाध्यक्ष Birmati And Roshni Became VP

0
334
Birmati And Roshni Became VP
Birmati And Roshni Became VP

संजीव कौशिक, रोहतक:
Birmati And Roshni Became VP: देशभर में सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत संगठन मजबूती से विस्तार ले रहा है। इसके तहत देश के हर प्रदेश, जिले और हर गांव स्तर पर महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संतोष दहिया ने बताया कि रोहतक जिले की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बीरमति हुड्डा और रोशनी अहलावत को दी गई है।

किलोई की जिम्मेदारी राजेश देवी को Birmati And Roshni Became VP

किलोई हलके की जिम्मेदारी राजेश देवी को दी गई है। उन्होंने बताया कि संगठन का मकसद महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत करना है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी महिलाओं को वह स्थान नहीं मिला, जिसकी वे हकदार है। डॉ संतोष दहिया ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें मानसिक तौर पर मजबूत करने की आवश्यकता है, जिसके लिए संगठन लगातार काम कर रहा है। आज महिलाओं को केवल पंचायती राज में ही नहीं बल्कि विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और हर नौकरी में बराबरी की हिस्सेदारी देने की आवश्यकता है।

राज्यसभा में महिलाओं के हिस्से के लिए होगा संघर्ष Birmati And Roshni Became VP

पिछले दिनों हरियाणा पंचायती राज में महिलाओं को 50% भागीदारी के लिए संघर्ष किया, जिसे हम संगठन की सबसे बड़ी जीत मानते हैं। डॉक्टर संतोष दहिया ने जोर देकर कहा कि अब हम विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को बराबरी की हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करेंगे। हमारा मानना है कि महिलाओं को हर नौकरी में भी 50% की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। ताकि अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर सके। रोहतक जिले की अध्यक्ष निर्मला देवी और कविता नरवाल ने बताया कि महिलाएं लगातार जुड़ रही हैं और संगठन को मजबूत करने में सहयोग कर रही हैं।

ये लोग रहे मौजूद Birmati And Roshni Became VP

संगठन के साथ जुड़कर खुद को महफूज महसूस कर रही हैं। इस अवसर पर रोहतक जिले की अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष कविता नरवाल, राजकला देवी, जूली देवी, राजेश रानी,निशा रानी, रोशनी देवी, बीरमति हुड्डा, बबली देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।

Also Read : दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस वाले ये टॉप सबसे शानदार स्मार्टफोन , जानिए

Also Read: शहीद पिता से बेटी बोली जयहिंद पापा, बेटे ने किया सैल्यूट

Also Read :  टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस साल बने जो इंडियन्स की पंसद

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE