बिलासपुर : भाजपा सरकार को सता में रहने का कोई अधिकार नही : रेनू बाला

0
456

चैहल, बिलासपुर :
प्रदेश की मौजूदा भाजपा मनोहर लाल सरकार को नैतिकता के अधार पर अपना पद त्याग कर जनता व किसानों के बीच आकर करनाल में किसानों पर की गई बर्बरता पूर्ण कार्रवाही के कारण माफी मांगनी चाहिए और इस तरह के अदेश देने वाले अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा सरकार को अपने पद पर बने रहने का कोई हक नही हैं। उक्त शब्द साढौरा की विधायक रेनू बाला ने बिलासपुर अनाज मड़ी मा. जगीर सिंह की आढ़त पर कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहें। विधायक रेनू बाला ने बिलासपुर में कहा कि आज प्रदेश व केन्द्र की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं। आज मंहगाई की मार से आदमी किसान मजदूर परेशान हैं। सरकार आएं दिन नए नए प्रयोग कर जनता को परेशान करने पर तुली हैं।

आज देश का अन्नदाता सड़कों पर हैं। डीजल, पेट्रोल ,खाद बीजों के दाम  बढ़ गए है परन्तु सरकार ने गन्नें के भाव में पांच रुपए की मुल्यवृदि कर किसान के साथ भद्दा मजाक करने का काम किया हैं। आज सरकार प्रदेश को बेचने पर तुली हुई हैं। युवा बेरोजगार हैं। सता में आने से पूर्व लाखों नौकरियां  देने का वाद करने वाली भाजपा सरकार ने नौकरियां छीनने का काम किया हैं। प्रदेश में भय भ्रष्टाचार का माहौल हैं। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा प्रदेश विकास में नंबर वन था आज विकास में हरियाणा पूरी तरह से पिछड़ चुका है। इस मौके पर इंजीनियर ऋषिपाल, मा. जगीर सिंह भोगपुर, युवा कांग्रेस नेता कुलदीप सिंगला जोनी, फारमेन शयोराम बिलासपु, मोंटी सैदुपुर, भूपेन्द्र तुंबी, बलबीर सिंह मारवा कला, कांशीराम पिरूवाला, जयचंद शयामपुर, दलजीत सिंह बाजवा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

SHARE