भिवानी : पीएम मोदी के बेटी बचाओ-बेटी नारे के बाद आया लिंगानुपात में सुधार : रेखा राघव

0
685

पंकज सोनी, भिवानी :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के बाद से ही देश व प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार हुआ है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का ही फल है। यह बात नमो-नमो मोर्चा की महिला प्रदेश अध्यक्ष रेखा राघव ने स्थानीय बैंक कालोनी स्थित महिलाओं को कही। वे यहां पर महिलाओं को भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दे रही थी। इस मौके पर रेखा राघव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई उज्ज्वला योजना के तहत आज हर घर में गैस-चूल्हे है, जिससे महिलाओं का धुएं से पीछा छुटा है।

वही आज युवती व महिलाएं खेलों में भी अपनी अग्रणीय भूमिका निभा रही है। इसके अलावा कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका फायदा आज सीधे रूप से महिलाओं तक पहुंच रहा है। रेखा राघव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षिम महसूस करती है, पहले की सरकारों में महिलाओं को घर से बाहर निकलते हुए अपनी सुरक्षा बारे सोचना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नमो-नमो मोर्चा का उद्देश्य महिलाओं द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी प्रत्येक महिला तक पहुंचाना है, जिसके लिए वे घर-घर जाकर अभियान चलाएंगी। इस मौके पर ममता, मधु तंवर, राजेश स्वान, वीना तंवर, शालू अरोड़ा, इंगलेशलता सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहे।

SHARE