Bihar elections: JDU 115, we will contest 7 and BJP in 121 seats in Bihar assembly elections: बिहार चुनाव: बिहार विधानसभा चुनावोंमें जेडीयू 115, हम 7 और भाजपा 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

0
226

पटना। अगामी बिहार विधानसभा चुनावोंकी तैयारियां तेजी पर हैं। अब एनडीए में भी सीटों का बंटवारा ो गेया है। जेडीयू 115, जीतन राम मांझी की पार्टी हम 7, और भाजपा 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। बिहार के सीएम नितीश कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंएनडीए में हुए सीटों के बंटवारे का एलान किया। नीतीश कुमार ने मंगलवार को लोजपा प्रमुख चिराग पासवान का नाम लिये बगैर उन पर हमला बोला। उन्होंने राम बिलास पासवान की राज्यसभा सीट पर भी सवाल उठाए। सीएम नीतीश ने कहा कि आज राम विलास पासवान राज्यसभा के सदस्य बने हैं, वो किसकी बदौलत बने हैं। क्या वो अपनी बदौलत बन गए हैं। उनकी पार्टी के तो दो ही विधायक हैं। क्या 2 विधायक वाली पार्टी राज्यसभा का सांसद बना सकती है? वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मीडिया से कहा कि नीतिश कुमार एनडीए के नेता हैंऔर भाजपा को संबोधित करते हुए कहा बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं, बिहार के गठबंधन में सारी बातें नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रही है, नीतीश कुमार जी के नेतृत्व को भाजपा पूरी तरह से स्वीकार करती हैं। एनडीए गठबंधन में वही रहेंगे जिन्हें उनका नेतृत्व स्वीकार है। बिहार में तीन चौथाईबहुमत से नीतिश कुमार के नेतृत्व मेंहम सरकार बनाएंगे। इससे पहले सोमवार को भाजपा नेतृत्व ने लोजपा के राजग गठबंधन से बाहर होने के बाद बिहार के प्रमुख पार्टी नेताओं के साथ उम्मीदवार से लेकर चुनाव प्रबंधन तक के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरी तरह से लोजपा से दूरी बनाए रखेगी और खुलकर राजग को जिताने की अपील करेगी।

SHARE